केजरीवाल सरकार का 10वां बजट आज.
Delhi Budget 2024: दिल्ली की केजरीवाल सरकार आज 10वां बजट पेश करेगी. सूत्रों की मानें तो इस बार के बजट की थीम रामराज्य की अवधारणा पर होगी. बजट में सभी वर्गों के लोगों का विशेष ध्यान रखा गया है. आम आदमी पार्टी के सूत्रों की मानें तो चुनावी वर्ष के बजट में समाज के हर वर्ग को खुश करने की कोशिश सरकार करेगी. बता दें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार का 10वां बजट होगा.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अक्सर राम राज्य के बारे में बात करते हैं. उन्होंने गणतंत्र दिवस के भाषण पर भी राम राज्य के 10 सिद्धांतों के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भगवान राम के सिद्धान्तों पर चल रही है. केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, फ्री बिजली और पानी दे रही है.
वित्त मंत्री आतिशी मर्लेना पहली बार बजट पेश करेंगी. केजरीवाल सरकार अनधिकृत काॅलोनियों में विकास कार्यों के लिए 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित कर सकती है. बता दें कि दिल्ली में 1800 अनधिकृत काॅलोनियां हैं. जिनमें शहर की 30 प्रतिशत आबादी रहती है. दिल्ली सरकार इन काॅलोनियों में बेहतर सीवर, मजबूत सड़कें, पानी की पाइपलाइन के नेटवर्क का बढ़ाने पर जोर दे सकती है.
ये भी पढ़ेंः आज तेलंगाना और तमिलनाडु के दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
बजट से पहले विधानसभा में शुक्रवार को वित्त मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार के काम को रोकने की हरसंभव कोशिशें की गई. इसके बावजूद दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है. दिल्ली का राजस्व बढ़ा है. आतिशी ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश करते हुए कहा कि कैसे हमारे जल बोर्ड, अस्पताल, मोहल्ला क्नीनिक, फरिश्ते स्कीम को रोक दिया गया. पिछले एक साल में केजरीवाल सरकार के कामों को रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
ये भी पढ़ेंः नफे सिंह राठी हत्याकांड: पुलिस ने गोवा से दबोचे 2 शूटर्स, दोनों नंदू गैंग से जुड़े, अन्य 2 की तलाश जारी
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…