मनोरंजन

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने दिया कल्चरल डांस परफॉरमेंस, देखें VIDEO

Anant Ambani Pre Wedding: मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन देश दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. अंबानी परिवार की मनमोहक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. तीन दिन के भव्य समारोह में भाग लेने के लिए शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर एमएस धोनी, रोहित शर्मा जैसी प्रसिद्ध खेल हस्तियां तक ​​पहुंचीं. इसी बीच प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के तीसरे दिन रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने अपना परफॉर्मेंस भी दिया.

नीता अंबानी ने दी कल्चर डांस परफॉर्म

नीता अंबानी ने गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग समारोह में कल्चर डांस फॉर्म में परफॉर्म कर सबका दिल जीत लिया. तीन दिन के भव्य समारोह में रविवार रात को कुछ प्रस्तुतियों के साथ महा आरती संपन्न हुआ. रविवार को समारोह के हिस्से के रूप में, नीता अंबानी साथी शास्त्रीय नर्तकियों के साथ शामिल हुईं और भजन पर डांस किया यह गाना मां अंबे को समर्पित किया गया है. वीडियो में देख सकते हैं कि नीता अंबानी पारंपरिक नारंगी साड़ी पहने और नर्तकियों के साथ प्रदर्शन करती नजर आ रही है.

जिसके बाद नीता अंबानी का यह डांस अब काफी वायरल हो गया है. इसे पता चलता है कि नीता अंबानी बचपन से ही हर नवरात्रि के दौरान यह भजन सुनती आ रही हैं. उन्होंने अनंत और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट की साथ की यात्रा के लिए मां अंबे का आशीर्वाद लेने के लिए इस गाने पर डांस किया. उन्होंने अपना प्रदर्शन अपनी पोतियों आदिया शक्ति और वेदा को भी समर्पित किया.

ये भी पढ़ें:Anant Ambani Pre Wedding समारोह में तीसरे दिन जग्गी वासुदेव और दीपिका पादुकोण समेत इस अंदाज में दिखीं दिग्गज हस्तियां

पॉप सनसनी रिहाना का शानदार डांस परफॉर्म

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का तीन दिन का प्री-वेडिंग उत्सव शुक्रवार 1 मार्च को जामनगर में शुरू हुआ. रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत की शादी से पहले के उत्सव में शामिल होने के लिए दुनिया भर से मेहमान गुजरात के जामनगर में हैं. इस समारोह में शाहरुख खान, रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर एमएस धोनी, रोहित शर्मा जैसी कई प्रसिद्ध हस्तियां तक पहुंची. उत्सव के पहले दिन एक विशेष ड्रोन शो देखा गया जिसके बाद पॉप सनसनी रिहाना का शानदार डांस परफॉर्म और भी बहुत कुछ हुआ.

मशहूर हस्तियों ने दिया शानदार प्रदर्शन

दूसरा दिन मशहूर हस्तियों के शानदार प्रदर्शन और कार्यक्रम के अन्य खूबसूरत पलों से भरा रहा. सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान , अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी शामिल हुए. तीसरे दिन कल्चर इवनिंग रही. इसी में दूल्हे की मां नीता अंबानी ने भी डांस किया.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

56 seconds ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

22 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

44 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

47 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

1 hour ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

1 hour ago