देश

UP News: CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, CUG नंबर पर आई थी कॉल

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शासन से लेकर प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है. इस मामले में रविवार को महानगर कोतवाली में सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सीयूजी नम्बर पर धमकी भरी कॉल आई थी. फिलहाल इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और सर्विलांस सेल मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले का पता लगा रही है. तो वहीं उधम सिंह द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि, शनिवार रात 10 बजकर 08 मिनट पर उनके मोबाइल पर एक फोन आया था. फोन करने वाले ने कहा कि सीएम योगी को बम से उड़ा दिया जाएगा. हेड कांस्टेबल ने फोन करने वाले का नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया. हेड कांस्टेबल ने उच्चाधिकारियों को तत्काल घटना की जानकारी दी. इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने इस मामले के बारे में बताया कि रविवार को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपित की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-Jhansi News: न लग्जरी कार और न हेलीकॉप्टर…दुल्हन को लेने के लिए अनोखे अंदाज में पहुंचा दूल्हा, देखने उमड़ा पूरा गांव

सर्विलांस सेल धमकी देने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी भरा फोन करने वाले की लोकेशन ट्रेस कर रही है. बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धमकी भरा कॉल आया है. अगर हाल की बात करें तो जनवरी में राम मंदिर उद्घाटन से पहले यानी 22 जनवरी से पहले सीएम योगी के साथ ही राम मंदिर को बम से उड़ा देने की धमकी मिली थी. इस मामले में देवरिया पुलिस ने एक्स के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया था. इससे पहले अप्रैल 2023 में भी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जान से मारने की धमकी मिली थी. तब किसी अज्ञात शख्स ने 112 नंबर पर मैसेज कर ये धमकी दी थी. सीएम योगी को धमकी मिलने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 506 और 507 आईपीसी और 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

17 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

18 minutes ago

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

37 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

40 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

58 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

1 hour ago