मुकेश राणा दिल्ली
Delhi Extortion Case: दिल्ली के रोहिणी जिला अंतर्गत एक कारोबारी से जान की सलामती के नाम पर कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग के नाम पर चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आने पर पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी है .
कारोबारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसे रंगदारी ओर धमकी के लिए विदेशी नम्बर से फोन आया था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस समेत साइबर सेल , स्पेशल स्टॉफ, अपराध शाखा और स्पेशल सेल भी मामले को लेकर जांच में जुट गए है.
पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा मांगी है जानकारी के अनुसार कारोबारी को कॉल वाट्सएप और मैसेज के जरिए की गई थी. कॉलर ने धमकाते हुए जान की सलामती के एवज में चार करोड़ की रंगदारी न देने पर परिवार समेत सभी को अंजाम भुगतने की धमकी दी है. जिसके तुरंत बाद कारोबारी ने पुलिस को मामले की शिकायत देकर अवगत कराया पुलिस के मुताबिक पीड़ित से फोन नम्बर और मैसेज की डिटेल ली है.
कॉल दुबई या किसी अन्य देश से की गई हो सकती है. अकसर अपराधी धमकी देने या रंगदारी वसूलने के लिए ऐसे नम्बर का प्रयोग करते है पुलिस साइबर सेल की मदद से कॉल की लोकेशन ओर आरोपी की पहचान करने के लिए प्रयास कर रही है.
दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर कौशल चौधरी और उसके नेटवर्क के बारे में पहले भी कई मामलों में जांच कर रही है. कुछ समय पुलिस ने कौशल चौधरी की पत्नी को भी रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया था आपको बता दे कौशल चौधरी गैंग लारेंस विश्नोई का प्रतिद्वंदी गैंग है जो बड़ी आपराधिक गतिविधियों में बड़ा चर्चित नाम है.
ये भी पढ़ें: बटला हाउस बुलडोजर कार्रवाई पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, 11 जून को होगी सुनवाई
-भारत एक्सप्रेस
FIR On Anant Singh Mokama: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह…
YOGI GOVT HIGH-TECH UP JAILS: उत्तर प्रदेश की जेलों को अभेद्य, आधुनिक और तकनीकी रूप…
UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले जानिए यादव समाज की सियासी ताकत…
बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…