Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में कारोबारी से 4 करोड़ की रंगदारी, कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग का नाम आया सामने

Delhi Extortion Case: दिल्ली के रोहिणी में एक कारोबारी से गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम पर 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल और मैसेज मिलने पर पुलिस, साइबर सेल व स्पेशल सेल जांच में जुटी है.

 

मुकेश राणा दिल्ली


Delhi Extortion Case: दिल्ली के रोहिणी जिला अंतर्गत एक कारोबारी से जान की सलामती के नाम पर कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग के नाम पर चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आने पर पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी है .

कारोबारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसे रंगदारी ओर धमकी के लिए विदेशी नम्बर से फोन आया था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस समेत साइबर सेल , स्पेशल स्टॉफ, अपराध शाखा और स्पेशल सेल भी मामले को लेकर जांच में जुट गए है.

कारोबारी से मांगी गई 4 करोड़ की रंगदारी

पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा मांगी है जानकारी के अनुसार कारोबारी को कॉल वाट्सएप और मैसेज के जरिए की गई थी. कॉलर ने धमकाते हुए जान की सलामती के एवज में चार करोड़ की रंगदारी न देने पर परिवार समेत सभी को अंजाम भुगतने की धमकी दी है. जिसके तुरंत बाद कारोबारी ने पुलिस को मामले की शिकायत देकर अवगत कराया पुलिस के मुताबिक पीड़ित से फोन नम्बर और मैसेज की डिटेल ली है.

कॉल दुबई या किसी अन्य देश से की गई हो सकती है. अकसर अपराधी धमकी देने या रंगदारी वसूलने के लिए ऐसे नम्बर का प्रयोग करते है पुलिस साइबर सेल की मदद से कॉल की लोकेशन ओर आरोपी की पहचान करने के लिए प्रयास कर रही है.

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर कौशल चौधरी और उसके नेटवर्क के बारे में पहले भी कई मामलों में जांच कर रही है. कुछ समय पुलिस ने कौशल चौधरी की पत्नी को भी रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया था आपको बता दे कौशल चौधरी गैंग लारेंस विश्नोई का प्रतिद्वंदी गैंग है जो बड़ी आपराधिक गतिविधियों में बड़ा चर्चित नाम है.

ये भी पढ़ें: बटला हाउस बुलडोजर कार्रवाई पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, 11 जून को होगी सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital