लीगल

बटला हाउस बुलडोजर कार्रवाई पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, 11 जून को होगी सुनवाई

दिल्ली के बटला हाउस बुलडोजर कार्रवाई को रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने फिलहाल इनकार कर दिया है. हाई कोर्ट 11 जून को सुनवाई करेगा. यह याचिका आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से दाखिल की गई है.  जस्टिस गिरीश कठपालिया और जस्टिस करिया की अवकाशकालीन बेंच के समक्ष वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने कोर्ट को बताया कि जस्टिस करिया ने कुछ आदेश पारित किए हैं. जिसपर कोर्ट ने कहा कि मामले को किसी अन्य अवकाशकालीन पीठ के सामने रखा जाए. क्योंकि जस्टिस करिया वर्तमान पीठ का हिस्सा है. जिन्होंने यह आदेश पहले पारित किया है. वही सुनवाई के दौरान डीडीए की ओर से पेश वकील ने हाई कोर्ट से कहा कि यह एक जनहित याचिका है.

अमानतुल्लाह खान ने लगाई थी याचिका

कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील की उस मांग को ठुकरा दिया, जिसमें अंतरिम रोक लगाने की मांग की गई थी. वही डीडीए के वकील ने इसका विरोध करते हुए कहा कि खान इस मामले में पीड़ित पक्ष नही है, वो सिर्फ विधायक है. कोर्ट अंतरिम रोक कि मांग को खारिज करें, क्योंकि इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही संरक्षण की मांग को खारिज कर चुका है.

कोर्ट ने कहा कि 11 जून को कोर्ट विचार करेगा कि क्या दायर याचिका पर वो सुनवाई कर सकता है या नहीं. याचिका में कहा गया है कि  बटला हाउस के मुरादी रोड़ पर करीब 50 से 60 साल पुरानी बस्ती है. जिसपर कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा किया गया है. दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इन इलाकों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर चुकी है.

डीडीए ने बटला हाउस के मुरादी रोड़ पर अपना दावा ठोका था और मामला डीडीए का दावा है कि खसरा नंबर 279 का जमीन दिल्ली विकास प्राधिकरण का है और इस पर अवैध तरीके से घर बने हैं. डीडीए द्वारा चस्पा किए गए नोटिस में कहा गया है कि सभी मकान 11 जून 2025 तक खाली कर दे, नही तो उसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी. जबकि वहां के निवासियों का कहना है कि वह पिछले 50 सालों से वहां रह रहे है और अचानक डीडीए ने अपना दावा थोक दिया है.

ये भी पढ़ें: CBI ने बाल यौन शोषण और CSAM मामले में मिजोरम के लालरामपाना को किया गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

24 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

36 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

60 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago