नांगलोई हिंसा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार (29 जुलाई) को मोहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस निकालते समय जमकर बवाल हो गया. जिसमें जुलूस निकाल रहे लोगों ने स्थानीय लोगों पर पथराव कर दिया और कई डीटीसी बसों में जमकर तोड़फोड़ की. हंगामे में पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी. जिसके बाद पथराव कर रही भीड़ को हटाया गया. इस हमले में कई राहगीर भी घायल हो गए. अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आउटर दिल्ली के नांगलोई इलाके में करीब 10 हजार लोग मोहर्रम का जुलूस निकाल रहे थे. तभी कुछ अराजक तत्वों ने जुलूस को तय रास्ते के बजाय दूसरे मार्ग से निकालने की कोशिश करने लगे. जुलूस को जबरन सूरजमल स्टेडियम के अंदर ले जाने लगे. इसी को लेकर जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू कर दिया. जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. डीटीसी बसों में के शीशे तोड़ दिए और राहगीरों को भी पीटा गया.
स्थिति को गंभीर होते देखकर दिल्ली पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया और भीड़ को भगाया. बवाल की जानकारी मिलते ही मौके पर जिले के कई आला अफसर भी पहुंच गए. ज्वॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ने भी हालात का जायजा लिया. शाम तक स्थिति सामान्य होने के साथ ही पुलिस बल को तैनात कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- पुलिस के हत्थे चढ़ा माफिया Atiq Ahmed का वकील, लखनऊ से किया गया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला ?
अब पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. जिसमें तीन आरोपियों की पहचान करने के बाद FIR दर्ज की गई है. इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…