खेल

Watch Video: अफगान के बल्लेबाज ने किया कमाल, एक ओवर में जड़ डाले 7 छक्के, इस भारतीय खिलाड़ी की कर ली बराबरी

Sediqullah Atal: अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने घरेलू लीग में कमाल कर दिया है. उन्होंने एक ओवर में छह नहीं बल्कि सात छक्के जड़ कर अपना परचम लहराया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अफगान के 21 वर्षीय बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने काबुल प्रीमियर लीग में गेंदबाज आमिर जजाई के एक ओवर में सात छक्के जड़ दिया. लीग के 10वे मुकाबले में शाहीन हंटर्स और अबासिन डिफेंडर्स की टीम आमने-सामने थी. शाहीन हंटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 16 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. खराब शुरूआत से लगा कि यह टीम हार जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ क्योंकि इस टीम के धाकड़ बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने तुफानी शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को विजयी बनाया.

Sediqullah Atal ने 19वें ओवर में खेली यादगार पारी

शाहीन हंटर्स की खराब शुरुआत ने सेदिकुल्लाह अटल को बिल्कुल भी विचलित नहीं किया और वे 20 ओवर के अंत तक टिक कर खेलते रहे. सेदिकुल्लाह ने 56 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्के की मदद से 118 रनों की नाबाद ऐतिहासिक पारी खेली. मैच के 19वें ओवर में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया. इस ओवर को कराने अबासिन डिफेंडर्स के गेंदबाज आमिर जजाई आए. जजाई ने 19वें ओवर की पहली गेंद ही नो बॉल फेंकी जिसपर सेदिकुल्लाह अटल ने छक्का जड़ दिया. उसके बाद जजाई ने ओवर की सभी 6 गेंदों को सही फेंका और हर एक गेंद पर सेदिकुल्लाह ने जोरदार छक्का लगाया. इस तरह से जजाई ने अपने इस 19वें ओवर में कुल 48 रन दिए.

ये भी पढ़ें- IND vs WI: रोहित-विराट को दूसरे वनडे में क्यों दिया गया आराम? कोच राहुल द्रविड़ ने बताई वजह

ऋतुराज गायकवाड़ की सेदिकुल्लाह अटल ने की बराबरी

अफगान के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने इस यादगार पारी के साथ भारतीय टीम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की बराबरी कर ली है. बता दें कि पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में गायकवाड़ ने लगातार सात छक्के जड़ दिया था. इसके साथ ही गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह भी बना ली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

5 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

15 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

16 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

25 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

36 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

37 minutes ago