देश

MP: जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को गिफ्ट में मिला काला बकरा, हैरान रह गए केंद्रीय मंत्री

Madhya Pradesh: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को एक अनोखा तोहफा दिया गया है. केंद्रीय मंत्री बीते दिन शनिवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियार में एक खटिक समाज के सम्मेलन में शामिल हुए थे. इस दौरान उनको यह तोहफा मिला है. खटिक समाज के लोगों ने उनको जो तोहफा दिया है वो हैरान करने वाला है. तोहफा मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद हैरान दिख रहे थे कि उन्हें यह किया तोहफा मिल गया. वह प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया जब खटिक समाज के सम्मेलन में पहुंचे तो लोगों ने वहां उनका जोरदार स्वागत किया. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री को लोगों ने तोहफे के रूप में काले रंग का बकरा दिया है. इस तोहफे के मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया थोड़े से हैरान दिखे थे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तोहफे को किया स्वीकार

केंद्रीय मंत्री ने तोहफा को खटिक समाज के लोगों का धन्यवाद करते हुए स्वीकार कर लिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरा इस समाज से पुराना रिश्ता रहा है. मुझे इस समाज की ओर से जो उपहार मिला है उसे मैं सहेज कर रखूंगा. सिंधिया ने वहां समजा के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया और मंच अपने संबोधन में सिंधिया परिवार के कई पुराने किस्से भी सुनाये. सिंधिया ने कहा कि समाज के अपने भाई-बहनों से मिलकर सुखद अनुभूति हुई. खट्वांग के वंशज समाज की ओर से कई कार्य किए गए हैं.

समाज के पुर्वजों ने कई मंदिर बनवाए

सिंधिया ने लोगों को आगे संबोधित करते हुए कहा कि यहां पुर्वजों ने कई नेक काम किये हैं. देश के अलग हिस्सों में कई मंदिर बनाए हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, कई राज्यों में अनेक धर्मशालाओं और छात्रावासों का निर्माण भी कराया है. बता दें कि खटिक समाज के सम्मेलन के काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

–   भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

57 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago