दिल्ली कैपिटल्स के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. टीम के उप-कप्तान और स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी चोट से उबरकर मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. डु प्लेसी को ग्रोइन में लगी चोट के कारण पिछले कुछ मैचों में बाहर रहना पड़ा था, लेकिन अब वे दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी RCB के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे.
फाफ डु प्लेसी ने आखिरी बार 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के लिए आरसीबी के खिलाफ ही मुकाबला खेला था. उस मैच में वे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल हुए थे, हालांकि ज्यादा रन नहीं बना पाए थे. उससे पहले उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 29 रन बनाए थे और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा था. उनकी वापसी से दिल्ली की बल्लेबाजी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.
अब जब डु प्लेसी फिट हो गए हैं, तो ओपनिंग में बदलाव तय माना जा रहा है. करुण नायर, जो अब तक पारी की शुरुआत कर रहे थे, उन्हें अपनी जगह छोड़नी पड़ सकती है. माना जा रहा है कि अब अभिषेक पोरेल फाफ डु प्लेसी के साथ ओपनिंग करेंगे, जबकि करुण नायर तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, जो मैच की जरूरत के हिसाब से तय होगा.
दिल्ली और आरसीबी के बीच पिछला मुकाबला काफी रोमांचक रहा था. तब अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली ने छह विकेट से जीत हासिल की थी. 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली का टॉप ऑर्डर जल्दी ढेर हो गया था, लेकिन राहुल ने 53 गेंदों में नाबाद 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी. उस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर टीम को मजबूती दी थी.
फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में आठ मैचों में छह जीत के साथ दूसरे स्थान पर है. अगर वे RCB के खिलाफ जीत दर्ज करते हैं, तो एक बार फिर टॉप पोजिशन पर पहुंच जाएंगे.
ये भी पढ़ें- IPL में चीयरलीडर्स को कितनी सैलरी मिलती है? जानें कौन सी टीम देती है सबसे ज्यादा पैसे और उनके अतिरिक्त लाभ
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…