दुनिया

आतंक पर ‘सटीक प्रहार’: रात 1:04 बजे पहला हमला…1:28 बजे तक दागी गईं 24 मिसाइलों ने PAK में मचाया कोहराम

Operation Sindoor News: भारत ने आतंक के खिलाफ एक बड़ा और सटीक कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक एक व्यापक अभियान के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में मौजूद आधा दर्जन से ज्‍यादा आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. इस कार्रवाई का उद्देश्य लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) जैसे आतंकी संगठनों की कमर तोड़ना और उनकी साजिशों को जड़ से खत्म करना था.

एक के बाद एक निशाना बने 9 आतंकी अड्डे

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बुधवार तड़के शुरू हुआ, जो इस तरह अंजाम दिया गया-

  • रात 1:04 बजे पहला हमला कोटली स्थित अब्बास टेररिस्ट कैंप पर हुआ. यह ठिकाना आत्मघाती हमलावरों की ट्रेनिंग और 50 से ज्यादा आतंकियों के रहने की जगह माना जाता था.
  • महज दो मिनट बाद, यानी 1:06 से 1:10 बजे के बीच, लश्कर का मुरिदके स्थित मुख्यालय और ट्रेनिंग सेंटर पूरी तरह से निशाना बनाया गया.
  • 1:12 बजे जैश-ए-मोहम्मद का बहावलपुर स्थित मुख्यालय भी हमले का शिकार बना, जो क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों की योजना बनाने का बड़ा अड्डा था.
  • 1:15 बजे सियालकोट में स्थित एक आतंकी लॉजिस्टिक और ट्रेनिंग कैंप पर हमला हुआ.
  • इसके बाद 1:17 बजे मुजफ्फराबाद में स्थित हथियारों के भंडारण और प्रशिक्षण केंद्र को निशाना बनाया गया.
  • 1:19 बजे भीमबर में भर्ती और प्रशिक्षण केंद्र पर भी सटीक हमला किया गया.
  • इसके अलावा 1:22 बजे चक अमरू में एक सामरिक लॉन्‍चपैड पर बम गिराए गए.
  • 1:25 बजे गुलपुर में स्थित एक स्टोरेज व ट्रेनिंग सेंटर और 1:28 बजे मुरिदके में एक अन्य लश्कर शिविर को भी ध्वस्त कर दिया गया.

सिलसिलेवार हमलों से पाक में मची खलबली

इन सभी हमलों में भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठनों के सबसे अहम ढांचों को चुना और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह ऑपरेशन बेहद सटीक, संयमित और सीमित था, जिसका मकसद पाकिस्तान की सेना को टारगेट करना नहीं, बल्कि आतंक के अड्डों को खत्म करना था. सरकार ने साफ किया है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई थी, न कि इसमें किसी और को निशाना बनाया गया.

यह भी पढ़िए: Operation Sindoor के बाद पहली बार देश के रक्षा मंत्री का संबोधन, राजनाथ सिंह बोले- सेना ने हनुमान की तरह किया आतंकियों पर हमला

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago