देश

‘साहब को सेट करने’ के नाम पर मांगी 50 हजार की घूस! दिल्ली CBI की रेड में बेनकाब हुआ दलाल

राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीबीआई ने एक बैंक्वेट हॉल संचालक से 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए विक्रम उर्फ ‘राधे’ (विक्रम कुमार) नाम के शख्स को रंगे हाथों धर दबोचा.

सीबीआई ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 7A के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

एक्साइज रेड का खौफ दिखाकर मांगी थी घूस

मामले की शुरुआत एक बैंक्वेट हॉल के मालिक की शिकायत से हुई. आरोप है कि विक्रम कुमार ने खुद को आबकारी विभाग (Excise Department) का असरदार व्यक्ति बताते हुए बैंक्वेट हॉल मालिक को डराया. उसने धमकी दी कि अगर वह एक्साइज इंस्पेक्टर की रेड से बचना चाहता है, तो उसे 50 हजार रुपये की ‘चढ़ावे’ की रकम देनी होगी.

शिकायतकर्ता ने सीधे CBI का रुख किया. इसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही विक्रम कुमार ने रिश्वत के 50 हजार रुपये अपने हाथ में लिए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

घर में मिली नोटों की गड्डियां

रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद जब सीबीआई आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची, तो तलाशी के दौरान कमरे से नोटों के बंडल मिलने शुरू हो गए. सीबीआई ने अलमारियों से कुल 67 लाख रुपये नकद बरामद कर उन्हें तुरंत जब्त कर लिया.

आरोपी इतने बड़े पैमाने पर कैश का कोई ठोस हिसाब नहीं दे पाया है. अब सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम सिर्फ दलाली की है या इसके पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है.

बेंगलुरु में भी रिश्वत लेते पकड़ा गया GST अफसर

भ्रष्टाचार से जुड़ी दूसरी खबर कर्नाटक के बेंगलुरु से आई है, जहां लोकायुक्त की टीम ने केंद्रीय जीएसटी (CGST) के एक अधीक्षक को 8 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा.

आरोपी अधिकारी मोहित प्रताप सिंह ने शिकायतकर्ता सैयद जमीर के खिलाफ लंबित जीएसटी देनदारी की एक ‘झूठी शिकायत को रफा-दफा’ करने के बदले में दलाल के जरिए 8 लाख रुपये मांगे थे. लोकायुक्त ने कोरमंगला स्थित केंद्रीय सदन में जाल बिछाकर इस घूसखोर अफसर को धर दबोचा.

यह भी पढ़ें: JDU में ‘ऑल इज नॉट वेल’ ? बाहुबली अनंत सिंह और नीरज कुमार में जूतमपैजार जैसे हालात, डैमेज कंट्रोल में जुटे नेता

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

3 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

16 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

20 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

31 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

38 minutes ago

‘हालात बेहद गंभीर…’: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…

39 minutes ago