अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal ED Arrest Update: शराब नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कस्टडी 4 दिन और बढ़ा दी, जिसके कारण वह एक अप्रैल तक हिरासत में रहेंगे. ED की शिकायत पर केजरीवाल को एक मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से जारी समन पर रोक लगाने से इनकार करने के खिलाफ दायर केजरीवाल की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट 30 मार्च को सुनवाई करेगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब खत्म हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उसके समन का पालन नहीं किया. बताया जाता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की शिकायत पर उन्हें समन जारी करने के अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) दिव्या मल्होत्रा के आदेश के खिलाफ दो पुनरीक्षण याचिकाएं दायर की हैं.
इस बीच, केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा कि मेरे पति अरविंद केजरीवाल की तबियत ठीक नहीं है. सुनीता ने दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए कहा— “आपके मुख्यमंत्री को बहुत तंग किया जा रहा है..मैं उम्मीद करती हूं कि इसका जनता जवाब देगी.
गौरतलब हो कि केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल को कोर्ट ने 7 दिन की कस्टडी में भेजा था. उसके बाद उनकी कस्टडी और बढ़ा दी गई.
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…