देश

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ी, गृह मंत्रालय ने प्रोटेक्शन मनी मामले की जांच CBI को सौंपी

Satyendar Jain Protection Money Case: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. मनी लाॅन्ड्रिंग के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने एक और जांच की सिफारिश की है. जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने जेल से रंगदारी का रैकेट चलाने के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है.

बता दें कि सत्येंद्र जैन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ लेने का आरोप है. जैन पर तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के साथ दिल्ली की जेलों में बंद हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी मांगने का आरोप है.

जैन ने सुकेश चंद्रशेखर से ली 10 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में सुकेश चंद्रशेखर ने एलजी को शिकायत दी थी जिसमें उन पर उगाही का आरोप लगाया गया था. उस समय वे तिहाड़ की जेल नंबर 70 में थे. इतना ही नहीं उन पर दिल्ली हाईकोर्ट में दायर शिकायत वापस लेने के लिए जेल प्रशासन के माध्यम से चंद्रशेखर को धमकी देने का आरोप है. एलजी को लिखे पत्र में चंद्रशेखर ने दावा किया था उन्होंने जैन को प्रोटेक्शन मनी के तौर पर 10 करोड़ रुपए दिए थे. इसके अलावा उन्होंने आप पार्टी को भी 50 करोड़ दिए थे. इसके एवज में पार्टी उन्हें दक्षिण भारत में बड़ा पद देने वाली थी.

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस को IT का ₹1700 करोड़ का नोटिस मिलने पर बोले राहुल गांधी- सरकार बदली तो ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी

इसके बाद एलजी ने दिल्ली के पूर्व मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण एक्ट की धारा 17ए के तहत सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी. बता दें कि सत्येंद्र जैन को ईडी ने मई 2022 में मनी लाॅन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: पीएम मोदी के प्रति मुसलमानों की धारणा को लेकर भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी ने कुछ ऐसा कहा, जिसे आप भी जानना चाहेंगे

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

14 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

45 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

48 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago