देश

स्वाति मालीवाल मारपीट मामला: बिभव कुमार के खिलाफ दाखिल चार्जशीट से जुड़ी याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के बदसलूकी के मामले में कथित आरोपी बिभव कुमार के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने के आदेश के खिलाफ याचिका याचिका पर तीस हजारी कोर्ट के सेशन जज ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

संवाददाता ने बताया कि कोर्ट 3 दिसंबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. बिभव कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर स्वाति मालीवाल पर हमला करने का आरोप है और फिलहाल वह जमानत पर है. बिभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर की है, जिसमें तर्क दिया गया है कि नए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के बजाए निरस्त्र आपराधिक प्रक्रिया संहिता के तहत यांत्रिक तरीके से संज्ञान लिया गया है.

याचिका में कही गई हैं ऐसी बातें

याचिका में कहा गया है कि संज्ञान के लिए इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है कि क्या नए बीएनएसएस के बाद के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त आधार है, जो वर्तमान मामले में गायब है. याचिका में आगे विभिन्न आधारों पर विसंगतियों का दावा किया गया है, जिसमें अंतिम रिपोर्ट दोषपूर्ण होना भी शामिल है. इसमें आरोप लगाया गया है कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त किए गए और प्रदर्शनों के संबंध में एफएसएल रिपोर्ट अभी भी लंबित है. महत्वपूर्ण साक्ष्यों पर विचार नहीं किया गया, जबकि अदालत ने केवल अधूरे चार्जशीट के आधार पर संज्ञान लिया है.

30 जुलाई को दायर चार्जशीट पर संज्ञान

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 30 जुलाई को बिभव कुमार के खिलाफ दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया था. चार्जशीट पर सुनवाई के दौरान पुलिस की तरफ से कोर्ट को बताया गया था कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 308, 354, 354B, 506, 509, 341 लगाई है और आईपीसी की धारा 201 को आरोप पत्र में जोड़ा गया है.

‘आरोप पत्र 500 पेज का, 100 गवाहों की सूची’

सबूत के तौर पर पुलिस ने बिभव कुमार का मोबाइल फोन, सिम कार्ड और मुख्यमंत्री आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर/ एनवीआर जब्त कर लिया है. यह आरोप पत्र 500 पेज का है और इसमें 100 गवाहों की सूची है. दूसरी ओर कोर्ट दिल्ली पुलिस की ओर से दायर अर्जी पर 3 दिसंबर की तारीख पहले से ही तय कर रखी है. दिल्ली पुलिस ने अविश्वनीय दस्तावेजों की सूची दाखिल करने और आपूर्ति करने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को चुनौती दी है.

– भारत एक्‍सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

लाइन पर आया अमेरिका…! भारत के आंतरिक मामलों पर टांग अड़ाने से मार्को रूबियो का साफ इनकार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत में विरोध-प्रदर्शनों और राजनीतिक हलचल को देश का…

6 minutes ago

मोतिहारी में चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा! साई बाबा का 10 किलो का छत्तर और गणेश जी का मुकुट ले उड़े

Motihari Sai Baba Temple Theft: मोतिहारी के मिस्कॉट मोहल्ले स्थित साई बाबा मंदिर में चोरों…

55 minutes ago

‘5 दशक पुराना दंश खत्म, जवानों की शहादत लाई रंग!’ पुलिस स्मृति दिवस पर बोले अमित शाह

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 31…

56 minutes ago

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

1 hour ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

1 hour ago