देश

मकोका में गिरफ्तार ‘आप’ के नेता नरेश बालियान को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा, जानें क्‍या बोले वकील

मकोका के तहत गिरफ्तार आप एमएलए नरेश बालियान को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 13 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान नरेश बालियान की ओर से पेश वकील ने कहा कि राऊज एवेन्यु कोर्ट को मकोका के मामले में सुनवाई करने का अधिकार नहीं है. स्पेशल जज कावेरी बवेजा ने यह आदेश दिया है.

बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को नरेश बालियान को मकोका के मामले में गिरफ्तार किया था. मकोका के मामले में नरेश बालियान की गिरफ्तारी तब हुई थी जब एक दूसरे मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने जमानत दे दी थी.

‘नोटिस न देना सुप्रीम कोर्ट की अवमानना’

जमानत मिलने के तुरंत बाद ही क्राइम ब्रांच ने मकोका के मामले में नरेश बालियान को गिरफ्तार कर लिया था. जमानत पर सुनवाई के दौरान बालियान की ओर से पेश वकील ने कहा कि उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के पास कोई मामला नहीं है. नोटिस न देना सुप्रीम कोर्ट की अवमानना है. दिल्ली पुलिस को यह भी नहीं पता है कि ऑडियो क्लिप असली हैं या नकली. यह गिरफ्तारी उन्हें बदनाम करने और उन्हें चुनाव प्रचार करने से रोकने की कोशिश है.

वकील की ओर से कहा गया कि नरेश बालियान एक साधारण सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो जबरन वसूली के पीड़ितों का मदद कर रहा था. बालियान और विदेश में रह रहे गैंगस्टर कपिल सांगवान में बीच कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ है. पुलिस ने बताया कि बातचीत में व्यापारियों से जबरन वसूली का जिक्र है.

कपिल सांगवान कुख्यात गैंगस्टर: पुलिस

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नरेश बालियान और गैंगस्टर कपिल सांगवान के बीच बातचीत का ये मामला 2023 का है. इसे लेकर 2023 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. कपिल सांगवान एक कुख्यात गैंगस्टर है, जो फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा है. कपिल सांगवान पिछले पांच वर्षों से ब्रिटेन में है.

दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं दोनों

कपिल सांगवान और नरेश बालियान दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं. कपिल सांगवान हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड का भी मास्टरमाइंड है. कपिल सांगवान पर बल्लू पहलवान और बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या का भी मास्टरमाइंड माना जाता है.

  • भारत एक्‍सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

31 seconds ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

9 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

11 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

13 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

29 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

32 minutes ago