देश

Delhi Crime: दिल्ली में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या, नशे के लिए पैसे नहीं दिए तो घरवालों को ही उतारा मौत के घाट

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में लगातार जुर्म का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. बीते दिनों में कई हत्याएं की घटनाएं सामने आई है. एक बार फिर राजधानी में ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है. जिससे लोगों में डर का माहौल फैल गया है. दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जिसके बाद पूरे इलाके सनसनी फैल गई. सिरफिरे आरोपी का दिमाग ऐसे घूमा कि उसने अपने पिता, दादी और दोनों बहनों की चाकुओं से गोद-गोदकर कर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि उसने इस घिनौनी घटना को अंजाम अपने घर में ही दिया.

ड्रग्स एडिक्ट है आरोपी

पालम में जिस शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है. उसके ड्रग्स एडिक्ट होने की खबरें सामने आई हैं. बताया जा रहा है कि उसने नशे की हालात में ही ऐसा घिनौना कदम उठाया है, घटना के समय भी नशे में ही था. वो घटना को अंजाम देने से पहले अपने घरवालों से पैसे मांग रहा था. लेकिन घरवालों के मना करने पर उसने उनकी बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है,आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, परिजन हाल ही में उसे नशा मुक्ति केंद्र से लेकर आए थे.

बेरहमी से उतारा मौत के घाट

आरोपी ने अपने घरवालों का खून इतने बेरहमी से किया था कि जब पुलिस घर में घुसी तो चारों तो तरफ खून ही खून बिखरा हुआ पड़ा था. आरोपी ने अपने बहनों को कमरे में मार दिया वहीं दादी को उनके बेड पर चाकुओं से गोद दिया. जिसके बाद मां बाप का खून कर दिया. मां बाप के शव घर के बाथरूम में मिले थे. घरवालों की हत्या करने वाले आरोपी की उम्र महज 25 साल थी. और ड्रग्स का इतना आदि था कि उसने घरवालों का मर्डर कर दिया.

ये भी पढ़ें– Shraddha Murder Case: ‘जो भी किया गुस्से में किया’- कोर्ट में बोला श्रद्धा के 35 टुकड़े करने का आरोपी आफताब

हत्यारा काफी दिनों से ड्रग्स का सेवन कर रहा था. जिसके वजह से उसको लत लग गई थी. घरवालों ने उसकी लत छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा था. लेकिन वो जब वहां से लौटा तो उसकी आदत वैसी ही थी. उसने घर  पर आते ही ड्रग्स के लिए पैसे मांगने शुरु कर दिए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago