मनोरंजन

Priyanka Chopra ने दिखाई बेटी की पहली झलक, क्यूटनेस देख भर आएगा आपका दिल

प्रियंका चोपड़ा जब से सेरोगेसी के जरिए मां बनी हैं तब से उनके फैंस उनकी बेटी की झलक पाने को बेताब हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने पहली बार अपनी नन्ही परी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की है.

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 1 दिसंबर, 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से राजस्थान में एक ‘बिग फैट इंडियन वेडिंग’ की जिसमें केवल उनके परिवार वाले और करीबी दोस्तों को इन्वाइट किया गया था.

ये भी पढ़ें- ‘बीच में छोड़ी फिल्म, पैसा लौटाने से किया इनकार’, सुनील दर्शन ने Sunny Deol पर लगाए आरोप

बता दें कि 2022 में सरोगेसी के जरिए, प्रियंका और निक ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम बच्ची की नानी और दादी के नाम पर, ‘मालती मेरी चोपड़ा जोनस’ (Malti Marie Chopra Jonas) रखा गया है. प्रियंका ने बीते महीनों में कई फैमिली फोटोज शेयर की हैं लेकिन किसी भी फोटो में उनकी बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है. अब, पहली बार प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखाया है.

पहली बार दिखाया अपनी बेटी का चेहरा!

इस ग्लोबल स्टार ने, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम (Priyanka Chopra Instagram) पर पोस्ट की है. इस तस्वीर को इंस्टाग्राम के स्टोरीज फीचर के जरिए शेयर किया गया है. इस फोटो में, पहली बार प्रियंका ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है.

क्यूटनेस देख भर आएगा आपका दिल

मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) की इस फोटो में देखा जा सकता है कि मालती एक बेबी चेयर में लेटी हुई हैं और गहरी नींद में सो रही हैं. ठंड के इस मौसम में मालती ने कपड़ों की कई परतें पहनी हुई हैं और उनका नन्हा हाथ भी नजर आ रहा है. प्रियंका निक की बेटी की आंखें उनकी छोटी गुलाबी टोपी से ढक गई हैं लेकिन उनकी नाक और उनके होंठ नजर आ रहे हैं. मालती के गोल गाल देख फैन्स का दिल भर आया है. प्रियंका खुद इतनी क्यूटनेस देख चौंक गई हैं क्योंकि उन्होंने फोटो में नीचे लिखा है- ‘आई मीन…’ (I mean…), मानों उन्हें क्यूटनेस पर विश्वास ही न हो रहा हो.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago