देश

Delhi Election: यमुना में जहर या सियासत का कहर? CM आतिशी की शिकायत पर EC ने हरियाणा से मांगी रिपोर्ट

दिल्ली में 2025 का विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी लड़ाई यमुना के पानी की शुद्धता पर आ टिकी है. मुख्यमंत्री आतिशी ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां की सरकार जानबूझकर यमुना में प्रदूषित पानी छोड़ रही है. इस मामले को लेकर सीएम आतिशी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था, जिस पर आयोग ने हरकत में आते हुए हरियाणा सरकार से 28 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है.

आयोग ने मांगी रिपोर्ट

चुनाव आयोग को दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की ओर से एक ज्ञापन प्राप्त हुआ है. इसमें आरोप लगाया गया है कि हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ गई है. आयोग ने हरियाणा सरकार को इस मामले में तथ्यों के साथ जवाब देने का आदेश दिया है.

सीएम आतिशी का गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से बीजेपी पर पानी की आपूर्ति को बाधित करने के आरोप लगाए गए हैं. मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि हरियाणा की फैक्ट्रियां जानबूझकर यमुना में प्रदूषण छोड़ रही हैं, जिससे दिल्ली को मिलने वाले पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ा है. उन्होंने चेतावनी दी कि दिल्ली के तीन बड़े वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद होने की कगार पर हैं, जिससे राजधानी की पानी आपूर्ति ठप हो सकती है.

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मुद्दे को लेकर हरियाणा की बीजेपी सरकार पर हमला बोला.

उन्होंने कहा, “हरियाणा से आने वाले पानी में जहर मिलाया गया है. यदि दिल्ली जल बोर्ड सतर्कता नहीं बरतता तो राजधानी में बड़ी त्रासदी हो सकती थी. यह दिल्ली में अराजकता फैलाने की साजिश है. चुनाव आयोग को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए.”

हरियाणा सरकार की प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “केजरीवाल झूठे आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने की राजनीति करते हैं. उन्होंने यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं किया. हम पानी की गुणवत्ता की जांच करवाने को तैयार हैं.”

चुनावी रणनीति और दिल्ली -हरियाणा पर तल्खी

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, दिल्ली और हरियाणा के बीच यमुना का मुद्दा राजनीतिक गलियारों में गर्माता जा रहा है. जहां एक ओर आप पार्टी इसे चुनावी मुद्दा बना रही है, वहीं हरियाणा सरकार इसे आधारहीन बताते हुए पलटवार कर रही है. अब देखना होगा कि चुनाव आयोग के फैसले से यह मामला कितना सुलझता है.


इसे भी पढ़ें-  आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र, अरविंद केजरीवाल ने जनता को दी 15 गारंटी


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

2 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

16 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

19 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

42 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

46 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago