अरविंद केजरीवाल.
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने वादों का पिटारा खोल दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फेंस करते हुए आप की गारंटी का ऐलान कर दिया है.
अरविंद केजरीवाल की 15 गारंटी-
अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना शुरू करेंगे. इससे दलित बच्चों को पैसे की कमी महसूस नहीं होगी.
छात्रों को फ्री बस सेवा और मेट्रो में 50 फीसदी छूट.
ग्रंथियों-पुजारियों को 18 हजार हर महीने वेतन.
किराएदारों को भी मिलेगा फ्री बिजली-पानी का फायदा.
सीवर चोक की समस्या से निजात दिलाने का वादा. 15 दिन में सभी सीवर ठीक होंगे. पुरानी लाइनों को चेंज किया जाएगा.
ऑटो वालों के बच्चों को फ्री कोचिंग. इसके साथ ही 10 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान.
बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शुरू करने का वादा.
महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

