देश

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले मामले में ED के सामने पेश हुईं के.कविता, जानिए क्या हैं आरोप

Delhi Liquor Policy Case: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के.कविता के आज दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के दूसरे दौर में शामिल हुईं. गुरुवार को उनसे दूसरे दौर की पूछताछ होनी थी, जिसे उन्होंने यह कहते हुए छोड़ दिया कि वह ई-मेल के जरिए या अपने आवास पर जवाब देंगी. उसके बाद ईडी ने उन्हें 20 मार्च को जांच में शामिल होने के लिए एक और समन भेजा. अपनी पहली उपस्थिति के दौरान, कथित तौर पर उनका सामना हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई से हुआ, जिसने दक्षिण समूह का प्रतिनिधित्व किया था.

इस समूह पर आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की घूस देने का आरोप है, जिसका कथित तौर पर गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया गया था. पिल्लई ने कथित तौर पर कहा है कि वह कविता का सहयोगी था.

ईडी ने पिछले सप्ताह बुधवार को बीआरएस एमएलसी के पूर्व ऑडिटर और साउथ ग्रुप के सदस्य बुच्ची बाबू का बयान दर्ज किया था.

कविता ने कहा है कि वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कभी नहीं मिलीं, जिन्हें मामले में सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया है, उनका दावा है कि इस मामले में उनका नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है.

उधर, ईडी के मुताबिक कविता भी एक्साइज पॉलिसी मामले में साउथ ग्रुप के प्रतिनिधियों में से एक हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Case: “हम ED का सामना करेंगे, हमने कुछ भी गलत नहीं किया है,” ED के समन पर BRS नेता के. कविता का पलटवार

बता दें कि बीते दिनों BRS पार्टी MLC के. कविता ने कहा था कि “हम ED के साथ हैं उनका समर्थन करते हैं. हम अगर तेलंगाना को देखें तो पिछले जून महीने से केंद्र सरकार लगातार एजेंसियों को तेलंगाना भेज रही थी, वह इसलिए क्योंकि वहां चुनाव थे. इनकी यही आदत है जहां भी चुनाव है वहां मोदी से पहले ED पहुंच जाती है.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

3 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

3 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago