होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
WhatsApp New Feature
WhatsApp Feature for IOS: लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फीचर अपडेट करता रहता है. जिनका इस्तेमाल यूजर्स पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल काम के लिए करते हैं. अब WhatsApp ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक और फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को एक नया अनुभव देगा. इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी फोटो से टेक्स्ट कॉपी कर सकेंगे. आगे हम इस फीचर से जुड़ी विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं.
व्हाट्सएप दुनिया के किसी भी मैसेजिंग ऐप में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है. अकेले भारत में इस ऐप के एक्टिव यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा है. इस ऐप का स्वामित्व मेटा के पास है। कंपनी अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए आए दिन नए-नए फीचर्स जोड़ती रहती है. अब कंपनी ने iOS यूजर्स के लिए एक नया फीचर जारी करते हुए WhatsApp का नया वर्जन जारी किया है. इसके जरिए iOS यूजर्स अब फोटो पर लिखे टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं. वैसे तो यह फीचर पहले iOS पर भी उपलब्ध था, लेकिन अब WhatsApp ने इसे अपने प्लेटफॉर्म पर भी शामिल कर लिया है. जिससे अब यूजर्स सीधे ऐप से टेक्स्ट कॉपी कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें- VIP Mobile Number: लेना चाहते हैं फ्री वीआईपी मोबाइल नंबर, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
व्हाट्सएप का यह नया फीचर बीटा वर्जन का हिस्सा नहीं है. कंपनी ने इसे स्टेबल यूजर्स के लिए जारी किया है. अगर आप iOS यूजर हैं और अभी तक आपको यह फीचर नहीं मिला है तो WABetaInfo ने इस बारे में जानकारी साझा की है. तो आप ऐप स्टोर में जाकर व्हाट्सएप को अपडेट करें, जिसके बाद आप इस नए फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे.
वॉट्सऐप पर जल्द ही ऑडियो स्टेटस फीचर भी आ सकता है, जिसके जरिए कोई भी वॉट्सऐप स्टेटस पर वॉइस नोट्स शेयर कर सकेगा. इस फीचर को कंपनी ने कुछ समय पहले प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है. इस फीचर के लिए प्राइवेट ऑडियंस को भी चुना जा सकता है. जिससे यह स्टेटस सिर्फ उन्हीं लोगों को दिखाई देगा जिनके साथ यूजर शेयर करना चाहेगा. इस नए फीचर के जरिए यूजर 30 सेकंड तक का ऑडियो स्टेटस सेट कर सकेगा. इसके अलावा इस स्टेटस में रिएक्शन फीचर भी जोड़ा गया है. जिसकी मदद से यूजर स्टेटस पर रिएक्ट भी कर सकेगा.
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…