देश

Delhi Excise Policy: “गवाहों से गन प्वाइंट पर लिए जा रहे बयान”, ED-CBI पर जमकर बरसे संजय सिंह, बोले- केजरीवाल को तबाह करने की रची जा रही साजिश

Delhi Excise Policy: दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में जांच को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आरोप लगाती रहती है. पार्टी के शीर्ष नेता इस मुद्दे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और जांच एजेंसियों पर निशाना साधते रहे हैं. वहीं एक बार फिर आप ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के अधिकारी दिल्ली आबकारी नीति के मामले में गवाहों को बयान देने के लिए धमका रहे हैं.
यही नहीं, पार्टी ने यह भी दावा किया कि उसके पास इस बात के सबूत हैं कि कैसे पार्टी और उसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यह साजिश रची जा रही है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ईडी और सीबीआई मामले में “बंदूक दिखाकर’ बयान ले रहे हैं.
संजय सिंह ने कहा कि ईडी और सीबीआई में दो या तीन अधिकारी हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कहने पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे अपना काम ईमानदारी से करें.” संजय सिंह ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को तबाह करने की साज़िश रची जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के लिए धमकाया और प्रताड़ित किया गया है. सांसद ने कहा कि हमारे पास इस साज़िश के कई सबूत हैं और सही वक्त पर इनको सामने रखेंगे.

जेल में हैं मनीष सिसोदिया

बता दें कि आबकारी घोटाले जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में कोर्ट ने आप के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत अवधि शुक्रवार को दो जून तक बढ़ा दी.विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया की न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर उन्हें अदालत में पेश किए जाने के बाद उनकी हिरासत बढ़ा दी.
कोर्ट ने गत 31 मार्च को सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि सिसोदिया इस मामले में आपराधिक साजिश के प्रथम दृष्टया सूत्रधार थे और उन्होंने दिल्ली सरकार में अपने और अपने सहयोगियों के लिए लगभग 90-100 करोड़ रुपये की अग्रिम रिश्वत के कथित भुगतान से संबंधित आपराधिक साजिश में सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख भूमिका निभाई.
-भारत एक्सप्रेस
कमल तिवारी

Recent Posts

Railway Alert: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 22 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द और कई का समय बदला; देखें पूरी लिस्ट

Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…

6 minutes ago

“अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…

37 minutes ago

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…

38 minutes ago

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

53 minutes ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

1 hour ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

1 hour ago