देश

दिल्ली मेट्रो के सुपरवाइजर ने की पत्नी और बेटी की हत्या, फिर फांसी के फंदे से झूलकर दी जान, गूगल पर सर्च किया था “How To Hang’

Delhi: दिल्ली के शाहदरा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. एक व्यक्ति ने न केवल खुद घर में पंखे से फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया, बल्कि मरने से पहले उसने चाकू से गोदकर अपनी पत्नी और 6 साल की बेटी की भी हत्या कर दी थी. वहीं उसने अपने बेटे को भी मारने की कोशिश की थी, लेकिन किसी तरह वह बच निकला. हालांकि, घायल होने के कारण उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. वहीं अभी तक हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

DMRC में सुपरवाइजर था मृतक

इस दिल दहला देने वाली इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला शख्स DMRC में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था. 45 साल के सुशील नाम के इस शख्स ने घर पर अपनी पत्नी अनुराधा (40 साल) और बेटी अदिति (6 साल) की चाकू मारकर हत्या कर दी. दोनो की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को एक चाकू बरामद हुआ और पुलिस ने जब घर में रखे कंप्यूटर की छानबीन की तो पता चला कि मरने से पहले सुशील ने सर्च किया हुआ था- How To Hang यानी खुद को कैसे फांसी पर लटकाना है. इसके बाद उसने पंखे से फांसी पर लटककर सुसाइड कर लिया. वहीं उसने अपने 13 साल के बेटे को भी मारने की भी कोशिश की थी.

मैंने घर में सबको मार दिया…

घटना को अंजाम देने वाले शख्स ने मरने से पहले अपने एक साथी को इस बात की जानकारी दी थी. उसी ने पुलिस को फोन करके इस बात की सूचना दी. मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:4 बजे पीसीआर कॉल को एक कॉल आई. फोन करने वाले ने अपना पता बताते हुए कहा कि- मेरा साथी सुशील कुमार मेट्रो में काम करता है. वह आज ऑफिस नहीं आया. मैंने उसे कॉल किया तो वह रो रहा था. उसने बताया- मैंने घर में सबको मार दिया, लेकिन अब वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: Delhi Excise Policy: “गवाहों से गन प्वाइंट पर लिए जा रहे बयान”, ED-CBI पर जमकर बरसे संजय सिंह, बोले- केजरीवाल को तबाह करने की रची जा रही साजिश

मृतक पूर्व विनोद नगर डिपो में डीएमआरसी में मेंटेनेंस सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था. पुलिस विभाग के आलाधिकारी और फरेंसिक की टीमें सभी एंगल से मामले की जांच कर रही हैं. वहीं घर को सील कर सबूतों की तलाश की जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago