Categories: देश

AC Burst In Delhi: फ्लैट में एसी फटने से लगी आग, दो लोगों की मौत, दो अन्‍य झुलसे

Delhi News: राजधानी दिल्ली के शाहदरा स्थित एक फ्लैट में एसी फटने से आग लग गई. जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी विधायक रामनिवास गोयल मौका ए वारदात पर पहुंचे. उन्‍होंने कहा कि अगर एसी की सर्विसिंग कराते तो ये हादसा नहीं होता. गोयल ने इस घटना को दर्दनाक बताया. वो मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से बातचीत की.

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी विधायक रामनिवास गोयल

विधानसभा अध्यक्ष ने जताया घटना पर दुख

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वो इस घटना के संबंध में स्थानीय पुलिसकर्मियों के संपर्क में हैं. उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि हमारी कोशिश रहेगी कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं कई बार लोगों से कहता हूं कि वो समय –समय पर अपनी एसी की सर्विसिंग कराते रहें, ताकि हमें इस तरह के हादसे देखने को न मिलें.”

उन्होंने कहा, “यह दुर्घटना एसी फटने से हुई है. मैं अपनी तरफ से इस हादसे पर अफसोस जाहिर करता हूं. इससे हमें सीख लेनी चाहिए. एसी की रेगुलर चेकिंग हम लोग नहीं करवा पाते हैं. इस वजह से इस तरह के हादसे हमें देखने को मिलते हैं.”

राहत एवं बचाव कार्य में आई दिक्कतें

दमकल विभाग को राहत एवं बचाव कार्य करने में संकरी गलियों की वजह से बेशुमार दुश्वारियों का सामना करना पड़ा. इस वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आई. स्थानीय लोगों ने शिकायती लहजे में कहा कि अगर गलियां संकरी ना होती, तो शायद समय रहते इस भयावह स्थिति को काबू में किया जा सकता था.

इस पर रामनिवास गोयल ने कहा, “गलियां छोटी हैं. यहां लोग बीच में ही गाड़ियां खड़ी करते हैं. लोगों को कितना भी समझा लो, वो नहीं समझते हैं. यहां अतिक्रमण अपने चरम पर है.”

अतिक्रमण हटाने का काम एमसीडी का: MLA

इस बीच, जब उनसे पूछा गया कि आप यहां के विधायक हैं, नगर निगम आपके अधीन है, तो ऐसी स्थिति में आप अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, “अतिक्रमण हटाने का काम एमसीडी का है. मैं इस संबंध में पुलिस से बात करूंगा.”

उन्होंने आगे कहा, “यह महज इकलौती घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी एसी फटने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसलिए मैं लोगों से कहता हूं कि वो समय-समय पर एसी की सर्विसिंग कराते रहे.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

12 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

13 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

23 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago