देश

ऑपरेशन गैस चोर! दिल्ली में बिना बुकिंग 4 गुना दाम पर बिक रही गैस; भारत एक्सप्रेस के कैमरे में कैद हुई हकीकत

Delhi Gas Black Marketing: गैस की किल्लत के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेखौफ गैस एजेंसियों के कर्मचारी सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं. एजेंसियों के ये शातिर कर्मचारी 913 रुपये के घरेलू गैस सिलेंडर को कालाबाजारी करते हुए 3000 रुपये में बेच रहे हैं. लेकिन पेट्रोलियम मंत्रालय से लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी कान में तेल डालकर आराम फरमा रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस के SIT हेड सुबोध जैन और अंडर कवर रिपोर्टर राजू गुप्ता ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाकर गैस एजेंसियों की खबर ली. इस दौरान जो खुलासे हुए वो हैरान करने वाले थे.

झीलमिल कॉलोनी में 3000 का गैस सिलेंडर

भारत एक्सप्रेस की टीम सबसे पहले दिल्ली की झीलमिल कॉलोनी में पहुंची. जहां नंदी गैस डिस्ट्रीब्यूशन का एक कर्मचारी 1 LPG गैस सिलेंडर का 3000 रुपये चार्ज करता पाया गया. सबसे बड़ी बात तो ये थी कि जिस वक्त यह कालाबाजारी का खेल चल रहा था, उस वक्त गैस एजेंसी पर दिल्ली पुलिस का स्टाफ भी मुस्तैदी से नजर आ रहा था. गैस एजेंसी के ठीक सामने दिल्ली पुलिस का थाना भी बना हुआ है.

दिल्ली गेट में 2 हजार तक वसूल रहे दाम

झिलमिल कॉलोनी के बाद भारत एक्सप्रेस की टीम दिल्ली गेट पहुंची. वो दिल्ली गेट जहां से दिल्ली सरकार का सचिवालय और खाद एवं रशद विभाग का मुख्यालय चंद किलोमीटर की दूरी पर ही मौजूद है, लेकिन फिर भी यहां मौजूद जसप्रीत गैस सर्विस का कर्मचारी एक घरेलू LPG सिलेंडर के 1800 से 2 हजार रूपये तक वसूल रहा था. इसी गैस एजेंसी का एक और कर्मचारी 2 घरेलू एलपीजी सिलेंडर के 5400 रूपये मांग रहा था. यहां भी गैस एजेंसी पर दिल्ली पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आ रहे थे, लेकिन इन कालाबाजारियों का धंधा ज़ोरों पर चल रहा था.

बिना बुकिंग के गैस दे रहे शातिर

भारत एक्सप्रेस की तहकीकात जारी थी और दिल्ली गेट के बाद भारत एक्सप्रेस के अंडर कवर रिपोर्टर राजू गुप्ता पहुंच गए गीता कॉलोनी. यहां गांधीनगर गैस सर्विस के कर्मचारी से जब घरेलू गैस सिलेंडर लेने की लिए बात हुई तो इसने बताया 3500 से नीचे कोई नहीं दे रहा. मतलब करीब 2600 रुपए ज्यादा भुगतान करो तो बिना बुकिंग के भी सिलेंडर मिल जाएगा.

एक तरफ मुनाफाखोर एजेंसी मालिक अपने कर्मचारियों के जरिए कालाबाजारी का खेल खेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पूरा तंत्र यह बताने की कोशिश में जुटा है कि देश में गैस की किल्लत नहीं है, लेकिन मुनाफाखोर हैं कि आपदा में भी अवसर तलाश कर हालात खराब करने से बाज नहीं आ रहे.

यमुना बाजार में कालाबाजारी के साथ गैस चोरी

इसके बाद हमारी टीम यमुना बाजार इलाके में पहुंची. यहां गैस एजेंसी के बाहर मौजूद शख्स ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर 1800 से 2 हजार रूपये का बिक रहा है, साथ ही यह भी बताया कि सिलेंडर में 3-3 किलो गैस कम है यानी कालाबाजारी के साथ गैस की चोरी भी चल रही है.

ये भी पढ़ें- लाइव रिपोर्टिंग के बीच पत्रकार पर गिरी मिसाइल! लेबनान में RT की टीम पर हमला; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

दिल्ली के यमुना बाजार के बाद भारत एक्सप्रेस का खुफिया कैमरा नंदनगरी के मंडोली गांव में दाखिल हुआ. जहां कई गैस एजेंसियों के गोदाम मौजूद हैं. यहां हमारी टीम से एक दलाल से मुलाकात हुई. जो 2500 में गैस सिलेंडर देने के लिए तैयार था.

गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने की दरकार है. ऐसे में हुकुमरानों और पुलिस को सजग और सतर्क होने की जरुरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago