देश

अरे ये क्या हुआ… पोस्टमार्टम में पहुंचा जिंदा आदमी, कैंची छुरा देख भाग उठा!

रिपोर्ट- राजकुमार


MP News: मध्य प्रदेश के गुना जिले के जिला अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि यहां एक 20 वर्षीय युवक को जिंदा होने के बावजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह मामला हड्डीमील क्षेत्र के रहने वाले जॉन पारदी से जुड़ा है. जॉन ने बताया कि वह मानसिक तनाव में था और 11 मार्च को उसने जहरीले पदार्थ सल्फास का सेवन कर लिया. इसके बाद स्थानीय लोग उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे.

मृत्यक पोस्टमार्टम से भागा

आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बिना पूरी तरह जांच किए ही उसे मृत मान लिया और सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. लेकिन इस कहानी में उस समय बड़ा मोड़ आया, जब जॉन को अचानक होश आ गया. जॉन के मुताबिक, जब उसकी आंख खुली तो वह खुद को पोस्टमार्टम कक्ष के अंदर नग्न अवस्था में पाया. यह देखकर वह घबरा गया और तुरंत वहां से बाहर की ओर भागा.

पीड़ित पेशेंट ने क्या कहा?

जॉन के बाहर आते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में उसके परिजन भी वहां पहुंच गए. इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिना गहन जांच के किसी व्यक्ति को मृत कैसे घोषित किया जा सकता है.

पीड़ित जॉन का कहना है कि अगर उसे समय पर होश नहीं आता, तो उसकी जान भी जा सकती थी. इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया है.


ये भी पढ़ें: Samsung का धमाका! 1.5 लाख का फोन अब आधी कीमत में, जानिए क्या है नया ऑफर?


अस्पताल ने बताया भ्रामक

हालांकि, इस पूरे मामले पर जिला अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषि ईश्वर ने इसे भ्रामक खबर बताया और कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. अब सवाल यह उठता है कि सच्चाई क्या है. अगर आरोप सही हैं, तो यह एक बड़ी लापरवाही है, जिसकी निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago