Categories: देश

Delhi: एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों की बल्ले-बल्ले, इस योजना से मिलेगी मुफ्त कोचिंग सुविधा और जेब खर्च

Jai Bhim Mukhyamantri Pratibha Vikas Yojna: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ मिलकर एक बार फिर ‘मुख्यमंत्री जय भीम योजना’ शुरू करने की घोषणा की. इस योजना के तहत दिल्ली में गरीब परिवार के बच्चों, दलित, ओबीसी समाज के गरीब बच्चों को 12वीं के बाद एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने के लिए मुफ्त कोचिंग मुहैया कराई जाएगी और उनको जेब खर्च भी दिया जाएगा.

‘मुख्यमंत्री जय भीम योजना’ दोबारा शुरू

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वालों ने दिल्लीवालों को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. दिल्ली के लोगों को मैं तकलीफ में नहीं देख सकता, दिल्लीवाले मेरे परिवार का हिस्सा हैं. अब मैं जेल से बाहर आ गया हूं और बीजेपी द्वारा रोके गए सभी कामों को हम दोबारा शुरू करा रहे हैं. इसी क्रम में दिल्ली सरकार ‘मुख्यमंत्री जय भीम योजना’ को दोबारा शुरू कर रही है.

‘मुख्यमंत्री जय भीम योजना’ से क्या होगा फायदा

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री जय भीम योजना’ के तहत दलित, एससी-एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस समाज के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में कराई जाएगी. अब गरीबों के बच्चे भी तरक्की करके देश के विकास में अपना योगदान देंगे.

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने का षड्यंत्र रचकर ‘मुख्यमंत्री जय भीम योजना’ को ठप कर दिया गया था. लेकिन, शिक्षा के जरिए गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ाने के अरविंद केजरीवाल के विजन के आगे ये सारे षड्यंत्र धराशायी हो गए. इस योजना के जरिये प्रतियोगी परीक्षा की फ्री कोचिंग पाकर अब युवा दोबारा अपने सपनों को पूरा कर सकेंगे.

हमारी किसी पार्टी से दुश्मनी नहीं: केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पुरानी सरकारों ने कोई काम नहीं किया था और इसलिए उन्हें एलजी से टकराना नहीं पड़ता था. मनीष सिसोदिया ने स्कूल बनाए और इसलिए उन्हें जेल जाना पड़ा. अगर हम भी कुछ काम ना करें तो हमें भी संघर्ष नहीं करना पड़ेगा. हमारी किसी पार्टी से दुश्मनी नहीं है, हम व्यवस्था को ठीक करना चाहते हैं. बीजेपी वालों ने ‘फरिश्ते योजना’ भी बंद करा दी थी. लेकिन, अब हमने इसे दोबारा चालू करा दिया है. इस योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को किसी भी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकेगा और भर्ती कराने वाले से कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा. इसके साथ घायल व्यक्ति के इलाज में आया पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. इस योजना की वजह से अब तक हम लोग 26 हजार से ज्यादा लोगों की जान बचा चुके हैं.

आईएएनएस

Recent Posts

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

58 seconds ago

दो भाई, दोनों तबाही! अभिषेक-तिलक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, PAK को दिया 201 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212…

21 minutes ago

यूपी में कांग्रेस ने बदली पूरी तस्वीर! ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित और ओबीसी चेहरों को जगह, क्या है सियासी संदेश?

UP Congress New Team: कांग्रेस ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी प्रदेश अध्यक्ष और इमरान…

45 minutes ago

क्यों खास है अफगानिस्तान का लाजावर्त पत्थर? ग्वालियर में रची जा रही है सदियों पुरानी ऐतिहासिक कलाकृति

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अफगानिस्तान के दुर्लभ लाजावर्त (लैपिस लाजुली) पत्थर से…

58 minutes ago

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर कंटेनर-डंपर की भीषण भिड़ंत, दो की जिंदा जलकर मौत; 5 घायल

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने…

1 hour ago