दुनिया

‘इमरान की वजह से बिगड़े भारत-पाक रिश्ते…अब सुधरेंगे’, S Jaishankar की Pakistan यात्रा पर क्या-कुछ बोले नवाज शरीफ?

Nawaz Sharif On India Pakistan Relations: भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के हालिया पाकिस्‍तान दौरे पर पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का बयान आया है. नवाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के संबंध सुधरने की बात कही है. उन्‍होंने कहा है कि जयशंकर का पाक दौरा एक शुरुआत है. अब दोनों मुल्‍कों को अपने इतिहास को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए.

नवाज शरीफ पाकिस्‍तान में हाल ही में संपन्न हुई शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की समिट के बारे में बात कर रहे थे. इस दौरान उन्‍होंने पाकिस्तान गए भारतीय पत्रकारों के सामने भारत संग पाकिस्‍तान की ‘दोस्ती का तराना’ गाया. एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब पाकिस्तान के किसी बड़े नेता ने भारत के साथ दोस्ती की हिमायत की है. नवाज से पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी भारत से दोस्‍ती की हामी भरी थी.

नवाज शरीफ ने भारतीय पत्रकारों को इंटरव्यू दिया.

सत्तारूढ़ पीएमएल-एन का नेतृत्व करने वाले और तीन बार पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज ने कहा कि भारत और पाकिस्‍तान दोनों पड़ोसियों के बीच संबंधों में सुधार से कई क्षेत्रों में प्रगति का रास्ता खुल सकता है. नवाज ने कहा कि अगर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एससीओ सम्मेलन में शामिल होते तो और बेहतर होता.

बकौल नवाज, “दो मुल्‍कों के बीच बात-चीत ऐसे ही आगे बढ़ती है. यह खत्म नहीं होनी चाहिए. अच्छा होता मोदी साहब यहां (पाकिस्‍तान में) खुद तशरीफ लाते, लेकिन ये भी अच्छा है कि जयशंकर आए. अब हमें वहीं से शुरुआत करनी चाहिए, जहां हमने इसे छोड़ा था. हमने 75 साल गंवा दिए हैं, अब हमें अगले 75 सालों के बारे में सोचना चाहिए.”

‘भारत-पाक के बीच फिर से क्रिकेट शुरू हो’

नवाज आगे बोले, “SCO समिट पाकिस्तान-भारत संबंधों के लिए एक अच्छी शुरुआत हो सकती है. अगर पाकिस्तान-भारत संबंध बहाल होते हैं तो बहुत कुछ बेहतर हो सकता है.” उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान आना चाहिए.

नवाज ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान आना चाहिए.

पूर्व पाकिस्‍तानी पीएम ने कहा, “अगर आप भारतीय टीम से पूछें, तो मुझे यकीन है कि वे भी यही कहेंगे कि वे पाकिस्तान आकर खेलना चाहते हैं.” हालांकि, नवाज ने माना कि अतीत कड़वा रहा है. उन्होंने कहा, “देखते हैं भविष्य में क्या होता है.”

यह भी पढ़िए: भारतीय विदेश मंत्री ने इस्लामाबाद में लगाया पौधा, पाक-चीन दोनों के PM से हुई मुलाकात

इमरान पर फोड़ा रिश्‍ते बिगड़ने का ठीकरा

नवाज शरीफ ने दोनों मुल्‍कों के बीच बिगड़े रिश्तों के लिए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जिम्मेदार ठहराया और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों का जिक्र किया. इमरान ने अपने कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी पर व्‍यक्तिगत रूप से कटाक्ष किए थे.

नवाज बोले कि इमरान ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया, उसने भारत के साथ संबंधों को खराब कर दिया.

भारत के बारे में नवाज शरीफ की 5 बड़ी बातें

  • दो मुल्कों के बीच शांति प्रक्रिया रुकनी नहीं चाहिए. हम अपने पड़ोसियों को नहीं बदल सकते, हमें अच्छे पड़ोसियों की तरह रहना चाहिए.
  • पहले ऐसी चीजें हुई हैं जो नहीं होनी चाहिए थीं. दोनों पक्षों की अपनी शिकायतें हैं, लेकिन अब बेहतर होगा कि हम अतीत को दफना दें.
  • भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट फिर से शुरू हो. हम पूरी दुनिया में खेलते हैं लेकिन साथ नहीं खेलते.
  • भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार भी शुरू हो. दोनों देशों को व्यापारियों को अपना सामान बेचने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए.
  • भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते खराब होने के जिम्मेदार इमरान खान हैं. उन्होंने जो भाषा इस्तेमाल की वैसी भाषा सोचनी भी नहीं चाहिए.

पाकिस्तान में पीएम शहबाज शरीफ ने एस जयशंकर का स्वागत किया था.

10 साल में भारतीय विदेश मंत्री का पहला पाक दौरा

बताते चलें कि भारतीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजित SCO के शासनाध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक में भाग लिया. यह लंबे समय में किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा थी. भारतीय विदेश मंत्री 10 साल बाद पाकिस्‍तान गए थे.

यह भी पढ़िए: PAKISTAN में S Jaishankar ने SCO समिट के दौरान क्या-कुछ कहा? बॉर्डर का जिक्र छेड़कर चीन को कैसे चेताया

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

3 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

4 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago