Delhi Police Constable Death Update: राष्ट्रीय राजधानी में कथित रोड रेज की घटना में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत मामले में फरार आरोपी की पत्नी को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है. कोर्ट 1 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. मुख्य न्यायाधीश मनमोहन व न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष दायर याचिका में कहा गया है कि आरोपी मौके से भाग गया और उसकी जगह उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया. वह अभी भी पुलिस की हिरासत में है. पीठ ने कहा पत्नी की कथित हिरासत की वैधता की जांच की जाएगी.
बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में आरोपी की पत्नी की अवैध हिरासत से रिहाई की मांग की है. दो दिन पहले नांगलोई इलाके में हुई दुखद रोड रेज की घटना में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल जिसकी पहचान 30 वर्षीय संदीप के रूप में हुई को तेज रफ्तार कार द्वारा करीब 10 मीटर तक घसीटे जाने के बाद उसकी मौत हो गई. घटना तब हुई जब कांस्टेबल संदीप ने ड्राइवर के लापरवाह व्यवहार को देखते हुए ड्राइवर से गाड़ी धीमी करने का अनुरोध किया.
आरोप है कि चालक ने उसकी बात मानने के बजाय अचानक गाड़ी तेज कर दी और संदीप की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी. संदीप और उसकी बाइक सड़क पर घसीटते हुए चले गए और फिर एक अन्य वाहन से टकरा गए. घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक फरार है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले के पल कैद हो गए हैं, जिससे पुलिस की जांच में मदद मिली है. घटना के बाद से ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, क्योंकि आरोपी कथित तौर पर अपराध के बाद मौके से भाग गया है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…
Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…
Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…