Categories: दुनिया

इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ शुरू की जमीनी सैन्य कार्रवाई, इजरायली डिफेंस फोर्स का दावा

Israel Action Against Hezbollah: इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए सीमित स्तर पर जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. इजरायल लेबनान में अभी तक हवाई हमले कर रहा था, जिसके बाद उसने जमीनी हमला शुरू करने की तैयारी भी शुरू कर दी थी.

इस मामले में इजरायल डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया है और बताया है कि इन हमलों को पूरी तरह से राजनीतिक नेतृत्व के तहत किया जा रहा है और जो भी सटीक खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है.

इजरायल के उत्तरी इलाकों के लिए खतरा

पोस्ट के अनुसार, “कुछ घंटों पहले, राजनीतिक नेतृत्व के निर्णय के अनुसार, इजरायली सेना (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों और बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक खुफिया जानकारी के आधार सीमित और लक्षित जमीनी हमले शुरू किए है. ये ठिकाने सीमा के पास के गांवों में स्थित हैं और इजरायल के उत्तरी इलाकों के लिए तत्काल खतरा पैदा कर रहे हैं.”

पोस्ट में आगे कहा गया है, “आईडीएफ जनरल स्टाफ और उत्तरी कमान द्वारा निर्धारित एक व्यवस्थित योजना के अनुसार काम कर रही है, जिसके लिए आईडीएफ सैनिकों ने हाल के महीनों में प्रशिक्षण लिया है और तैयारी की है. इन जमीनी ऑपरेशनों को इजरायली वायु सेना और तोपखाने से सटीक हमला करने में मदद मिल रही है और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है.”

पोस्ट में बताया गया है कि ये अभियान पूरी तरह से राजनीतिक निर्णय के अनुसार ही किए जा रहे हैं. “नॉर्दर्न एरोज” नामक यह ऑपरेशन स्थिति के आधार पर और गाजा व अन्य क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष के साथ-साथ चलता रहेगा.

आगे बताया गया है कि आईडीएफ युद्ध के उद्देश्यों को पूरा करने और इजरायल के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है, ताकि उत्तर इजरायल के लोग सुरक्षित रूप से अपने घर वापस लौट सकें.

उल्लेखनीय है कि हिजबुल्ला ने इजरायल द्वारा किसी जमीनी सैन्य कार्रवाई के बदले पूरा मुकाबला करने की बात कही है. हिजबुल्ला अब तक इस लड़ाई में अपने टॉप कमांडर समेत कई सीनियर लीडर्स को खो चुका है. हिजबुल्ला ने कहा है कि हसन नसरुल्ला की मौत के बाद जल्द ही वह अपना नया नेता चुनेगा.

आईएएनएस

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

1 minute ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

14 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

41 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

47 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago