Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली: पुलिस कांस्टेबल की मौत के मामले में फरार आरोपी की पत्नी के खिलाफ हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर

राष्ट्रीय राजधानी में कथित रोड रेज की घटना में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत मामले में फरार आरोपी की पत्नी को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है.

Delhi High Court
Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Delhi Police Constable Death Update: राष्ट्रीय राजधानी में कथित रोड रेज की घटना में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत मामले में फरार आरोपी की पत्नी को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लेने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई है. कोर्ट 1 अक्टूबर को सुनवाई करेगा. मुख्य न्यायाधीश मनमोहन व न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष दायर याचिका में कहा गया है कि आरोपी मौके से भाग गया और उसकी जगह उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया. वह अभी भी पुलिस की हिरासत में है. पीठ ने कहा पत्नी की कथित हिरासत की वैधता की जांच की जाएगी.

अवैध हिरासत से रिहाई की मांग

बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में आरोपी की पत्नी की अवैध हिरासत से रिहाई की मांग की है. दो दिन पहले नांगलोई इलाके में हुई दुखद रोड रेज की घटना में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल जिसकी पहचान 30 वर्षीय संदीप के रूप में हुई को तेज रफ्तार कार द्वारा करीब 10 मीटर तक घसीटे जाने के बाद उसकी मौत हो गई. घटना तब हुई जब कांस्टेबल संदीप ने ड्राइवर के लापरवाह व्यवहार को देखते हुए ड्राइवर से गाड़ी धीमी करने का अनुरोध किया.

क्या है घटनाक्रम

आरोप है कि चालक ने उसकी बात मानने के बजाय अचानक गाड़ी तेज कर दी और संदीप की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी. संदीप और उसकी बाइक सड़क पर घसीटते हुए चले गए और फिर एक अन्य वाहन से टकरा गए. घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है, लेकिन चालक फरार है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज में घटना से पहले के पल कैद हो गए हैं, जिससे पुलिस की जांच में मदद मिली है. घटना के बाद से ही मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, क्योंकि आरोपी कथित तौर पर अपराध के बाद मौके से भाग गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital