नई दिल्ली: दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष और भाजपा नेता कौसर जहां ने शनिवार को इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इस इफ्तार में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, आरएसएस नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार, सांसद कमलजीत सहरावत, बंसरी स्वराज, विधायक अरविंदर सिंह लवली, त्रिवेंद्र सिंह मारवा, मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा और बड़ी संख्या में प्रमुख राजनीतिक नेता,सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार शामिल हुए.
इफ्तार में शामिल होने पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “देश आपसी भाईचारे के साथ आगे बढ़े और विकास करे, इस देश में सबके लिए जगह है, सबके दिल में जगह है. भारत एक महान लोकतांत्रिक देश है, इस लोकतंत्र में हमें आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ आगे बढ़ना है.” इस बीच रेखा गुप्ता ने कौसर जहां को गले लगाकर रमजान की बधाई दी और अपनी खुशी का इजहार किया.
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली हज समिति की इफ्तार पार्टी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. विभिन्न स्थानों पर इफ्तार पार्टियां आयोजित की जाती हैं. हम दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष कौसर जहां के निमंत्रण पर यहां आए हैं. होली एक दिन पहले ही मनाई जा चुकी है. जब हम ऐसे पवित्र त्योहारों पर मिलते हैं तो हमारा आपसी प्रेम बढ़ता है. हम मिल जुल कर रहने और भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील करते हैं. हम, मुस्लिम समुदाय के विद्वानों के साथ इस बात पर चर्चा करते रहते हैं कि हम किस प्रकार मिलकर भलाई के लिए काम कर सकते हैं. उन्होंने दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष कौसर जहां की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा काम करती हैं ,इस लिए उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इफ्तार का निमंत्रण आया है और वह इसमें शामिल होने आए हैं. इफ़्तार के निमंत्रण आते रहते हैं. त्यौहार चलते रहते हैं, कहीं कोई संघर्ष नहीं है. इस पर कभी कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन विपक्ष के लोग बयानबाजी करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और संभल में सब कुछ नियंत्रण में है, लेकिन झारखंड में नहीं है. हम एक-दूसरे के उत्सवों में शामिल होते हैं और जश्न मनाते हैं. सब को मिल कर रहना चाहिए.
इस अवसर पर दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष और मेजबान कौसर जहां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज मैंने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है. होली के अगले दिन इफ्तार की दावत दी गई है. इसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और कई मंत्री, सांसद और विधानसभा सदस्य शामिल हुए. आम लोग भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं. “यह इस बात का प्रतीक है कि हमारा देश प्रेम और सद्भाव के सुंदर धागे में बंधा हुआ है. कौसर जहां ने कहा, “रमजान का महीना बरकत और इबादत का महीना है. अल्लाह हमारी सारी इबादत कबूल करे और हमें बरकत दे.” ईद 15 दिन में आ रही है, इसलिए मैं सभी को ईद की शुभकामनाएं देना चाहती हूं. “सभी को रमजान मुबारक.
ये भी पढ़ें- हमने शांति और विकास को अपनाया, पाकिस्तान ने विभाजन को: इंद्रेश कुमार
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…