देश

दिल्ली HC ने पेपर लीक मामले में सुनवाई पूरी करने के लिए 3 महीने का समय दिया

दिल्ली हाइकोर्ट ने हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) प्रारंभिक परीक्षा, 2017 के पेपर लीक मामले का निष्कर्ष निकालने के लिए तीन महीने की मोहलत दी है.साथ ही मामले की प्रतिदिन सुनवाई का निर्देश दिया है.
इस साल जनवरी में दिल्ली उच्च न्यायालय ने जिला और सत्र न्यायालय राउज़ एवेन्यू को दिन-प्रतिदिन सुनवाई करने और तीन महीने के भीतर यानी 15 अप्रैल 2024 तक मामले को समाप्त करने का निर्देश दिया था. हालांकि जिला न्यायालय द्वारा मामले का निष्कर्ष नहीं निकाला जा सका.

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने कहा मामले का रिकॉर्ड बड़ा

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को एक अनुरोध पत्र भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि इस मामले का रिकॉर्ड बड़ा है और मामले पर निर्णय लेने के लिए कम से कम छह महीने का समय मांगा गया था.

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की ओर से पेश वकील ने कहा

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की ओर से पेश वकील चरणजीत सिंह बख्शी और अमित साहनी ने कहा था कि 18 जनवरी 2024 के आदेश के तहत उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद, मामले को दिन-प्रतिदिन के आधार पर नहीं उठाया गया है.उन्होंने अदालत से ट्रायल कोर्ट को मामले में दिन-प्रतिदिन के आधार पर सुनवाई का निर्देश देने का आग्रह किया.
उच्च न्यायालय ने ग्रीष्म अवकाश को छोड़कर तीन महीने का और समय दिया है.

न्यायिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों के लीक होने से जुड़ा गंभीर मामला है

उच्च न्यायालय ने कहा यह न्यायिक परीक्षा के प्रश्नपत्रों के लीक होने से जुड़ा गंभीर मामला है. शीर्ष अदालत के आदेश के आधार पर मामला चंडीगढ़ से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था. ट्रायल कोर्ट से अपेक्षा की जाती है कि वह मामले में तेजी लाएगी और दिन-प्रतिदिन के आधार पर इस पर विचार करेगी.

मामले में एफआईआर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा एक उम्मीदवार सुमन द्वारा दायर 2017 में याचिका के आधार पर दर्ज की गई थी. मामला सुप्रीम कोर्ट द्वारा 5 फरवरी 2021 को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था. यह मामला हरियाणा सिविल सेवा (न्यायिक शाखा) प्रारंभिक परीक्षा, 2017 के लीक होने से जुड़ा है.इस मामले में कुल 9 आरोपी हैं,जिनमें रजिस्ट्रार भर्ती भी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

7 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

17 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

31 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

31 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

32 minutes ago