चुनाव

‘यहां कोई वोट नहीं देगा’, माओवादियों ने झारखंड में चिपका दिए ऐसे पोस्टर, चुनाव-बहिष्कार की कोशिशों को नाकाम करने में जुटे सुरक्षाबल

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के अगले चरण के मतदान की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच झारखंड के पलामू लोकसभा क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार के आह्वान वाले पोस्टर देखे गए हैं. पोस्टरों में लिखा गया है कि वोट न डाला जाए. कहा जा रहा है कि माओवादियों द्वारा लगाए गए हैं.

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (हुसैनाबाद) मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस को कुछ आपत्तिजनक पोस्टर हैदरनगर में एक आंगनबाड़ी केंद्र पर चिपके दिखे, इसी प्रकार कई और स्‍थानों पर भी दीवार पर लगाया गया था. उन्‍होंने बताया कि पलामू में 13 मई को मतदान होना है. बहरहाल, जहां-जहां पोस्‍टर देखे गए हैं, उन्‍हें हटवा दिया गया है.

मुकेश कुमार ने कहा, ”लोगों से आगामी चुनावों का बहिष्कार करने का आह्वान करने वाले ऐसे पोस्टर बरैवा इलाके में भी देखे गए. जिसके उपरांत जिला पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से जिले के हैदरनगर, मोहम्मदगंज, हुसैनाबाद और पांडु थाना क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर एक अभियान शुरू किया है.”

खबरें आ रही हैं कि चुनाव के बहिष्कार को लेकर प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के आह्वान ने हैदरनगर में लोगों के एक वर्ग के बीच दहशत पैदा कर दी है. कथित रूप से भाकपा (माओवादी) ने सिंहभूम में चुनाव बहिष्कार का आह्वान किया. वर्ष 2019 के चुनाव में भी माओवादियों ने जिले के हरिहरगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय को विस्फोटक लगाकर तबाह कर दिया था.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

8 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago