देश

Delhi: अश्लील VIDEO पर हाई कोर्ट हुआ सख्त, जज सस्पेंड, वीडियो डिलीट करने का निर्देश

Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर दाखिए अर्जेंट याचिका का संज्ञान लिया. इस वीडियो में दिल्ली (Delhi) के राउज एवेन्यू कोर्ट के एक जज दिखाई दे रहे हैं. जो अपने केबिन में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रही महिला जज के स्टाफ में काम करने वाली बताई जा रही है.

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) के जस्टिस यशवंत वर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि वीडियो से व्यक्तियों के निजता के अधिकार की अपूरणीय क्षति होने की संभावना है. इस आदेश के जारी करने से पहले जज को सस्पेंड कर दिया गया.

महिला ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

बता दें कि, वीडियों में दिखाई देने वाली महिला की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में एक याचिका दाखिल की गई थी. महिला ने इसे वायरल होने से रोकने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है. महिला ने कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा है कि ये वीडियो मनगढ़ंत है. सूत्रों का कहना है कि ये वीडियो मार्च 2022 का है. इसे अब किसी ने वायरल कर दिया है.

सोशल मीडिया से वीडियो हटाने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कहा कि वीडियो के सर्कुलेशन को ब्लॉक करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं. हाईकोर्ट ने कहा कि अगर वीडियो को तुरंत नहीं हटाया गया तो उसकी निजता को अपूरणीय क्षति हो सकती है.

महिला के खिलाफ भी हो कार्रवाई- कोर्ट

वहीं, डिस्ट्रिक सेशन कोर्ट (Delhi) ने वीडियो में दिख रही महिला के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जा रही है. जांच रिपार्ट आने के बाद महिला के खिलाफ भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है. कोर्ट ने कहा कि वीडियो के कंटेंट और गंभीर, अपूरणीय क्षति को ध्यान में रखा जाए.

ये भी पढ़ें : Delhi: कोर्ट ने सत्येंद्र जैन के वकील से कहा, व्रत में कैसे बढ़ सकता है वजन ?

दिल्ली (Delhi) हाई कोर्ट का कहना है कि अगर शारीरिक संबंध आपसी सहमति से बन रहे हैं तो अपने साथी की जन्मतिथि के न्यायिक सत्यापन की जरुरत नहीं होती.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कश्मीर के लाल चौक से वाराणसी के घाट तक दिवाली की धूम, नेताओं ने परिवार और बच्चों के साथ मनाया त्योहार

Diwali Celebration: दिवाली पर श्रीनगर का लाल चौक रोशनी से जगमगाया तो वाराणसी के दशाश्वमेध…

37 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी की खास टीम में शामिल होना है? जानिए PMO की नौकरी के लिए क्या है पढ़ाई और चयन का पूरा गणित

PMO Recruitment Process: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में नौकरी पाने का सपना देखने वाले युवाओं के…

49 minutes ago

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

2 hours ago