देश

दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, अगले 3 दिनों में 6 से 8 डिग्री तक गिर सकता है पारा

Delhi Heatwave: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएएमडी) के अनुसार बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया.

सबसे अधिक तापमान रिज क्षेत्र में 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अयानगर में 45.4 डिग्री सेल्सियस, पालम और लोधी रोड में 44.6 डिग्री सेल्सियस तथा सफदरजंग में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ.

27 मई तक हीट वेव की चेतावनी

मौसम विभाग ने 27 मई के लिए हीट वेव की स्थिति बने रहने की चेतावनी दी. आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हुए ‘सुरक्षित रहें, हाइड्रेटेड रहें’ का संदेश जारी किया है.

हालांकि, दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर भी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगले कुछ दिनों में 4 से 6 डिग्री तक कमी आने की संभावना जताई गई है.

40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवाएं

28 मई के मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, और बाद में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात के दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

29 मई को पूरे दिन बादल छाए रहेंगे

29 मई को मौसम और ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है. पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. सुबह और दोपहर के दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. झोंकों के साथ हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- जंग के मैदान से आई राहत की खबर: अमेरिका-ईरान के बीच ‘महा-डील’, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

30 मई को भी बादल छाए रहने, हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं 31 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

1 minute ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

2 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

5 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

20 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

22 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

35 minutes ago