देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने डीडीए को 5 सप्ताह में SOP तैयार करने के दिए निर्देश, रामलीला के लिए मैदान की बुकिंग पर लगाई रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मैदान पर रामलीला आयोजित करने के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन बुकिंग करने पर तब तक के लिए रोक लगा दी है जब तक कि प्राधिकरण बुकिंग को लेकर नया मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और दिशा-निर्देश तय नहीं कर लेता है.

एसओपी तैयार करने के निर्देश

न्यायमूर्ति तारा वितस्ता गंजू ने दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए डीडीए से पांच सप्ताह के भीतर और 25 जून से पहले रामलीला स्थलों की बुकिंग के लिए एसओपी तैयार करने का निर्देश दिया. न्यायमूर्ति ने कहा कि जब तक रामलीला स्थलों की बुकिंग के लिए नए एसओपी तैयार व उसका प्रकाशन नहीं हो जाता तब तक डीडीए रामलीला समारोहों के लिए डीडीए मैदान की कोई ऑनलाइन या फिरऑफलाइन बुकिंग नहीं करेगा.

कोर्ट में दायर हुई थी याचिका

उन्होंने यह निर्देश दिल्ली में रामलीला आयोजन के लिए स्थलों का उपयोग करने की अनुमति देने की मांग करने वाले हनुमंत धार्मिक रामलीला समिति की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है. याचिकाकर्ता ने स्थल आवंटन को लेकर होने वाले विवादों को निपटाने के लिए दिल्ली धार्मिंक महासंघ के बदले एक स्वतंत्र निकाय बनाने की भी मांग की थी.

यह भी पढ़ें- Baby Care Child Hospital Fire Case: अदालत ने आरोपियों को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, 30 मई को होगी पेशी

कोर्ट ने कहा कि डीडीए अब रामलीला स्थलों की बुकिंग को दस्तावेज़ के आधार पर करने जा रहा है. ये दस्तावेज आयोजकों को देना है. इसलिए जरूरी है कि डीडीए स्थल आवंटन को लेकर एसओपी तैयार करे जिससे पिछले साल की तरह नए विवाद न हों. अदालत ने यह भी कहा कि रामलीला स्थलों की बुकिंग में पहले ही देरी हो चुकी है, इसलिए डीडीए समयसीमा का पालन सुनिश्चित करे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

26 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

40 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

45 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

58 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago