देश

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवल के लिए जनहित याचिका दाखिल करने वाले वकील पर लगे 1 लाख के जुर्माने को कोर्ट ने किया माफ

दिल्ली हाईकोर्ट ने जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल को सरकार चलाने के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग करते हुए जनहित याचिका दाखिल करने वाले वकील पर लगाए गए एक लाख रुपए के जुर्माने को माफ कर दिया। याचिकाकर्ता ने केजरीवाल के खिलाफ सनसनीखेज खबर छापने से रोकने की भी मांग की थी।

वकील ने मानी गलती

कार्यवाहन मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता वकील ने अपनी गलती मान ली है। इसलिए उन पर लगाया गया एक लाख रुपए का जुर्माना माफ किया जाता है। अब याचिकाकर्ता वकील को दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकार (DSLSA) के निर्देशों के अनुसार सामुदायिक सेवा करने का निर्देश दिया जाता है। साथ ही उन्हें यह भी निर्देश दिया जाता है कि वे जब भी भविष्य में कोई जनहित याचिका दाखिल करेंगे तो उन्हें जुर्माने के आदेश के साथ माफी के आदेश की एक प्रति भी संलग्न करनी होगी।

खारिज हो गई थी याचिका, लगाया था जुर्माना

कोर्ट ने केजरीवाल के लिए जेल में उचित व्यवस्था करने की मांग करने वाली याचिका को 8 मई को खारिज कर दिया था। साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। याचिकाकर्ता ने अर्जी दाखिल कर मांफी मांगी थी और अपने उपर लगे जुर्माने को इस आधार पर माफ करने का आग्रह किया गया था कि वे इस पेशे में अभी नया हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है। कानून के बारे में सही जानकारी हो गई है। वह अब से इस तरह की गलती दोबारा नहीं करेंगे। साथ ही सामुदायिक सेवा भी करेंगे। उनपर लगाया गया जुर्माना मांफ कर दिया जाए।

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान की सरकार गिरने का अमित शाह ने किया दावा तो भड़क उठे केजरीवाल, दिल्ली सीएम ने गृह मंत्री को दी ये नसीहत

कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को अपनी गलती का एहसास हो गया है और उन्होंने इसे दोबारा नहीं दोहराने की प्रतिबद्धता जताई है। वह सामुदायिक सेवा करने के लिए भी तैयार हैं। इस दशा में उनकी अर्जी को स्वीकार करते हुए जुर्माना माफ किया जाता है।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

3 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

26 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

28 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

1 hour ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago