देश

दिल्ली HC ने अदालतों को निर्देश दिया कि वे अदालती कार्यवाही के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग चालू रखें

दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी जिला अदालतों को निर्देश दिया कि वे अदालती कार्यवाही के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) व्यवस्था चालू रखे. यह तबतक जारी रहना चाहिए जब तक अदालती का कार्यवाही समाप्त न हो जाए.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन ने एक कार्यालयी आदेश जारी कर सभी जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से अनुरोध किया कि वे सुनिश्चित करें कि उनके पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण में कार्यरत सभी अधिकारी उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. उन्होंने यह भी कहा कि वीसी को तभी म्यूट किया जाए जब तक निर्देश न दिया जाए. यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वीसी में शामिल होने से किसी को रोका न जाए और वकील, वादी और आम लोग तब तक इसमें शामिल हो सकें, जब तक कि अदालत कोई निर्देश न दे. साथ ही वीसी कार्यवाही के दौरान आइटम नंबर प्रदर्शित किया जाए.

अदालत के कार्यवाही में न होने, सत्र में न होने, जज के अवकाश पर होने आदि को भी वीसी पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए. इसके साथ ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीसी की रिपोर्ट प्रत्येक पखवाड़े निर्धारित प्रारूप में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भेजेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

33 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago