देश

पुराने एवं मरम्मत किए हुए हार्ड डिस्क ड्राइव को बेचे जाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किए दिशा निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने पुराने एवं मरम्मत किए हुए हार्ड डिस्क ड्राइव (एचडीडी) को बेचे जाने को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि जिस पैकेजिंग में मरम्मत किया हुआ एचडीडी बेचा जाए उसमें उसके मूल उत्पादक का नाम स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया जाए कि बेचा जा रहा एचडीडी नया उत्पाद नहीं है, बल्कि पुराने को नए रूप में बेचा जा रहा है जिससे ग्राहक को किसी तरह का भ्रम न हो।

कोर्ट ने दिए ये दिशा निर्देश

न्यायमूर्ति अनीश दयाल ने कहा कि जो एचडीडी बेचा जा रहा है उसपर मूल निर्माता का शब्द चिन्ह हो, लेकिन वह उसके लोगो का उपयोग नहीं करे जिससे उपभोक्ता को कोई धोखा हो। साथ ही यह स्पष्ट कर दिया जाना चाहिए कि वर्तमान उत्पाद पर निर्माता की कोई वारंटी या सेवा नहीं है। इन निर्देशों का पालन वे संस्था करेंगे जो इस तरह के उत्पादों को प्रचार साहित्य, वेबसाइट, ई-कॉमर्स लिस्टिंग, ब्रोशर और मैनुअल पर बेच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और CMD उपेंद्र राय ने किया मतदान, दिए चुनाव से जुड़े इन खास सवालों के जवाब

न्यायमूर्ति ने यह निर्देश दो कंपनियों की याचिकाओं पर दिया जिनके उत्पाद को दूसरी कई कंपनियां नवीनीकरण कर बेच रहे थे। दोनों कंपनियों ने कहा था कि उसके उत्पाद कुछ समय के बाद अनुपयोगी हो जाते हैं, फिर भी उसकी कार्यक्षमता बनी रहती है। उसके उत्पादों को नए रूप में पेश कर वैिक स्तर पर बेचे जाते हैं और बेचने वाली कंपनियां अपना ब्रांड बता देती है। जबकि ऐसा करना गैर कानूनी है। इसपर न्यायमूर्ति ने कहा कि जब भी कोई उत्पाद को नवीनीकरण को बेचा जाए तो उसके निर्देशों का पालन किया जाए।

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

47 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago