देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने आशा किरण आश्रय गृह मामले में सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की, याचिकाकर्ता ने लगाया ये आरोप

दिल्ली हाईकोर्ट रोहिणी स्थित आशा किरण आश्रय गृह में 14 लोगों की मौत के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई के लिए 12 नवंबर की तारीख तय की है. याचिकाकर्ता के वकील ने आश्रय गृह के अंदर कैदियों पर शारीरिक हमले का आरोप लगाया, जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश मनमोहन व न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने उनसे अपने दावे पर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है.

मामले की सुनवाई के दौरान वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने न्यायालय में संबंधित दस्तावेज पहले ही दाखिल कर दिए है, जो न्यायालय के रिकार्ड में नही है. इस मामले में कुछ चिंताजनक घटनाक्रम है ये दो घटनाओं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट है, दोनों में पाया गया है कि ये आशा किरण के अंदर शारीरिक हमले के कारण हुई है, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं कि है. वकील ने कहा कि उन्होंने एफआईआर भी दर्ज नहीं की है.

याचिकाकर्ता के वकील ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि डीएम को आश्रय गृह का प्रशासक नियुक्त किया गया है, जो अदालत के आदेश की भावनाओ के खिलाफ है, जिसमें सुविधा का नेतृत्व करने के लिए एक समर्पित व्यक्ति की आवश्यकता होती है और अधिकारी के पास पहले से ही कई अन्य जिम्मेदारियां है.

बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट ने सभी विदेशी बंदियों को FRRO शहजादाबाद में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था. कोर्ट ने कहा था कि इस आशा किरण आश्रय गृह में 570 लोगों को रखने की क्षमता है. जबकि फिलहाल 928 लोग रह रहे हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने क्षमता से ज्यादा रह रहे कैदियों को जगह ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था. इससे पहले कोर्ट ने मेडिकल और गैर-मेडिकल स्टाफ की कमी पर चिंता जाहिर किया था.

हाईकोर्ट ने समाज कल्याण सचिव को व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी करने को कहा था. कोर्ट ने कहा था कि यदि केंद्र में भीड़भाड़ है, तो वहां रहने वाले लोगों को किसी दूसरे अच्छे स्थान पर भेजा जाना चाहिए. बता दें कि जुलाई में आशा किरण आश्रय गृह में एक बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई थी. आशा किरण आश्रय गृह में फिलहाल बच्चों और महिलाओं समेत 980 मानसिक रूप से बीमार लोग रह रहे हैं. एक आंकड़े के मुताबिक फरवरी से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है.


ये भी पढ़ें- संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ: झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 minute ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

36 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago