लाइफस्टाइल

क्या आप भी बार-बार करते हैं मोबाइल चेक? तो इस आदत से ऐसे पाएं छुटकारा, जल्द दिखेगा असर

Tips Get Rid Of Mobile Addiction: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अभिन्न (Integral) अंग बन गया है. इसका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन में कई कामों के लिए करते हैं, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. स्मार्टफोन की लत से हमारी प्रोडक्टिविटी कम होती है,और हमारे रिश्तों पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी स्मार्टफोन की लत से परेशान हैं और इसे कम करना चाहते हैं, तो ये 5 आसान तरीके आपके काम आ सकते हैं.

1. इंटरनेट कम ऑन करें (Tips Get Rid Of Mobile Addiction)

स्मार्टफोन पर लगातार नोटिफिकेशन्स और सोशल मीडिया अपडेट्स ध्यान भटकाते हैं. फोन से आने वाले ये मैसेज काम पर फोकस करने में मुश्किल पैदा कर सकते हैं. इसलिए जितना संभव हो मोबाइल का इंटरनेट बंद रखें. ऐसा करने से न सिर्फ नेट का डेटा बचेगा, बल्कि फोन की बैटरी भी लंबे समय तक चलेगी.

2. सोने से पहले और उठने पर न देखें

कई लोगों में सोने से पहले और उठते ही मोबाइल देखने की आदत होती है. यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो बंद कर दें. क्योंकि ये आदत आपको परेशान कर सकती है. साथ ही किसी भी काम पर फोकस करने में भी मुश्किल होगा. इसलिए आप धीरे-धीरे अपनी आदत को बदलने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें : Navratri 2024: अगर इस नवरात्रि में आप भी जलाना चाहते हैं अखंड ज्योति, तो जान लें नियम और महत्व

3. खुद को बिजी रखें (Tips Get Rid Of Mobile Addiction)

जब आपको लगे कि मन मोबाइल की ओर जा रहा है, तो खुद को किसी और काम में बिजी कर लें. इसके लिए आप किताब पढ़ सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं या फिर घर के कामों में हाथ भी बटा सकते हैं. ऐसा करने से आपकी आदत में सुधार हो सकता है.

4. नोटिफिकेशन बंद रखें

मोबाइल की लत से बचने के लिए नोटिफिकेशन को साइलेंट मोड पर रखें. ऐसा करने से आपको बार-बार फोन देखने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि, अक्सर फोन की टोन बजते ही हम फोन चेक करने लगते हैं. ऐसे में यदि हम नोटिफिकेशन ऑफ रखेंगे तो कम ही फोन देखेंगे.

5. फोन-फ्री ज़ोन बनाएं

अपने घर में एक फोन-फ्री ज़ोन बनाएं, जहां पर कोई भी व्यक्ति फोन का उपयोग न करे. इससे आपको फोन की लत से मुक्ति मिलेगी और आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता पाएंगे.

Uma Sharma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

40 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

56 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago