देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने शशि थरूर को मानहानि मामले में समन किया जारी, 28 अप्रैल को अगली सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट ने मानहानि मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को समन जारी किया है. हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की ओर से दायर मानहानि याचिका पर समन जारी किया है. अब संयुक्त रजिस्ट्रार 28 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई करेंगे. जस्टिस पुष्पेंद्र कुमार कौरव ने याचिका पर सुनवाई के बाद समन जारी किया है.
बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर ने थरूर द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए बयानों को लेकर यह मानहानि का मुकदमा दायर किया है. याचिका में राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को पैसे की पेशकश की थी.
चंद्रशेखर ने थरूर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर झूठे बयान देकर उन्हें बदनाम किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व चुनाव के दौरान तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को रिश्वत दे रहे है, जिसको लेकर राजीव चंद्रशेखर ने थरूर से सार्वजनिक माफी मांगने और 10 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. चंद्रशेखर ने केरल में एक टीवी साक्षात्कार में शशि थरूर द्वारा लगाए गए आरोपों पर ‘आश्चर्य’ व्यक्त किया था.
भाजपा नेता ने शशि थरूर द्वारा दिए गए लापरवाह बयानों को वापस लेने की भी मांग के अलावा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी. याचिका में कहा गया है कि थरूर ने ये बयान राजीव चंद्रशेखर को नुकसान पहुँचाने के इरादे से दिए हैं. यह इस बात पर ज़ोर देता है कि कैसे इस तरह के अपमानजनक बयानों ने तिरुवनंतपुरम के पूरे ईसाई समुदाय और उसके नेताओं को वोट के बदले पैसे की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर नुकसान पहुँचाया है और उनका अपमान किया है.
-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

DUSU चुनाव में NSUI की हार पर कांग्रेस का मंथन: दीपांशु शौकीन को टिकट न देना पड़ा भारी?

DUSU चुनाव में NSUI के एक भी सीट नहीं जीतने के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवार…

9 minutes ago

‘Asian Games में इतिहास रच दिया…’ हरमनप्रीत कौर की सेना ने श्रीलंका को रौंदकर जीता गोल्ड मेडल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंका…

14 minutes ago

5 सेकंड की AI वीडियो में खर्च होती है 1 घंटे से ज्यादा माइक्रोवेव जितनी बिजली, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

AI Video Energy Consumption: AI से इमेज और वीडियो बनाने में भारी कंप्यूटिंग पावर की…

29 minutes ago

‘मिठाई पर उछल-कूद कर रहा था चूहा!’ मेरठ के एमवी रेस्टोरेंट का शर्मनाक सच, ग्राहकों ने काटा भारी हंगामा… देखें VIDEO

Meerut Rat In Sweets Counter: मेरठ के पल्लवपुरम स्थित प्रसिद्ध एमवी रेस्टोरेंट में मिठाई के…

32 minutes ago

कोयला तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त! झारखंड की मगध-आम्रपाली खदानों में CISF का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक

Jharkhand News: झारखंड की सबसे बड़ी मगध और आम्रपाली खदानों समेत विभिन्न कोयला क्षेत्रों में…

1 hour ago