देश

Delhi High Court ने शिखर धवन की तस्वीर और नाम के उपयोग पर बैटरी कंपनी को रोक लगाने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

Delhi High Court Decision: क्रिकेटर शिखर धवन को दिल्ली हाई कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने शिखर धवन की तस्वीर और पोस्टर के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर डीबी डिक्सन नाम की बैटरी कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. हाई कोर्ट ने डीवी डिक्सन नाम की बैटरी कंपनी को शिखर धवन की तस्वीर या नाम का इस्तेमाल कर अपना प्रोडक्ट बेचने पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दिया है.

18 फरवरी को अगली सुनवाई

कोर्ट 18 फरवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान शिखर धवन की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि उनके और इस कंपनी के बीच हुए करार पिछले साल 28 नवंबर को खत्म हो गया. उसके बाद भी कंपनी शिखर धवन के नाम और पोस्टर के इस्तेमाल को जारी रखा है. शिखर धवन के वकील ने कहा कि कंपनी के पास अभी भी 30 लाख 24 हजार रुपये की पेमेंट बकाया है.

याचिका में शिखर धवन और डीबी डिक्सन बैटरी के बीच अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 2020 में एक एग्रीमेंट हुआ था. जिसके बाद जुलाई 2023 में दोनों पक्षों ने एक नया एग्रीमेंट पर साइन किया, और भुगतान की पहली किस्त धवन को मिला. लेकिन बाद में शेष भुगतान नही किया गया. जिसके बाद बकाया राशि को लेकर कंपनी को लीगल नोटिस भेजा था. उसके बावजूद भुगतान नही करने पर शिखर धवन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के होमटाउन वडनगर में खुला नया संग्रहालय, यहां प्रदर्शित की जाएंगी 2,500 साल पुरानी चीजें

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 hours ago