देश भर में 17 करोड़ से अधिक ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क का उपयोग करते हैं. इसके साथ ही जियो (Jio) चीन के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन 5जी ऑपरेटर बन गया है. 5G यूजर्स अब कुल डेटा खपत का 40% जियो पर खर्च करने लगे हैं. जैसे-जैसे जियो पर 5G ग्राहकों की संख्या बढ़ी, प्रति व्यक्ति डेटा खपत भी बढ़ी है. यह दिसंबर के अंत तक 32.3 GB तक पहुंच गई, जो उद्योग में सबसे अधिक थी.
इस वर्ष जियो नेटवर्क पर कुल डेटा खपत 4651 करोड़ GB रही. यह पिछले वर्ष की तुलना में 22.2% अधिक है. रिलायंस ने अपने तिमाही नतीजों में इसकी जानकारी दी है. जियो के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि डिजिटल सेवा कारोबार में मजबूत वृद्धि ग्राहकों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के कारण है. इसकी वजह बेहतर ग्राहक मिश्रण तथा 5G नेटवर्क पर अपग्रेड करने वाले ग्राहकों की बढ़ती संख्या है. जियो ने होम ब्रॉडबैंड सेवाओं में अपनी आकर्षक पेशकश के साथ बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है.
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, ‘डिजिटल इंडिया मिशन को पूरा करने के लिए जियो ने पिछले एक साल में पूरे देश में 5जी शुरू करने और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सेवाओं को टियर-1 शहरों से आगे ले जाने के लिए काम किया है. AI की ताकत का उपयोग करते हुए, जियो ने टेक्नोलॉजी में नवाचार को बढ़ावा देकर एक कनेक्टेड भविष्य की नींव रखी है जो परिवर्तन में मदद करेगी. आने वाले कई सालों तक सभी को इसका लाभ मिलता रहेगा. 2024 के अंत तक जियो यूजर्स की संख्या 48.21 करोड़ को पार होने का अनुमान लगाया. इस तिमाही में जियो ने 33 लाख ग्राहक जोड़े.
तीसरी तिमाही में जियो का वित्तीय प्रदर्शन भी शानदार रहा. जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का कुल लाभ साल-दर-साल 26% बढ़कर 6,861 करोड़ रुपये हो गया. टैरिफ वृद्धि और बेहतर ग्राहक मिश्रण के कारण जियो का ARPU बढ़कर 203.3 रुपये हो गया है. कंपनी का दावा है कि टैरिफ बढ़ोतरी का पूरा असर अगले कुछ महीनों में दिखेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…