देश

Bharat Pay के सह-संस्थापक और उनकी पत्नी को USA की यात्रा से पहले जमा करना होगा 80 करोड़ की गारंटी, दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

High Court News: दिल्ली हाइकोर्ट ने भारत-पे के सह-संस्थापक अश्नीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा से पहले 80 करोड़ की गांरटी जमा करने का निर्देश दिया है. अदालत ने हाल ही में उन्हें अमेरीका जाने की इजाजत प्रदान की थी. उन्हें संपत्ति के रूप में सुरक्षा राशि जमा करनी होगी और यह सुनिश्चित करने के लिए अपना अमीरात कार्ड जमा करना होगा कि वे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा न करें, क्योंकि उनके पास गोल्डन वीजा है.

भारत पे के सह-संस्थापक को हाईकोर्ट का निर्देश

अदालत ने दंपति को उनकी यात्रा शर्तों के बारे में आर्थिक अपराध शाखा से परामर्श करने के बाद अपने बच्चों के ग्रीष्मकालीन स्कूल के लिए अमेरिका में अलग से यात्रा करने की अनुमति दी है. अदालत के निर्देशानुसार उन्हें होटल आवास, यात्रा योजना और फोन नंबर सहित अपने प्रवास का विवरण अदालत और जांच एजेंसियों के साथ साझा करना होगा.

अश्नीर ग्रोवर 26 मई को अमेरिका के लिए रवाना होंगे और 14 जून को भारत लौटेंगे, जबकि माधुरी जैन ग्रोवर 15 जून को अमेरिका की यात्रा करेंगी और 1 जुलाई को भारत लौटेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

1 hour ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

2 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago