चुनाव

दिल्ली में लोकसभा की सभी 7 सीटों पर मतदान आज, भाजपा और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच है सीधा मुकाबला

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत आज शनिवार को दिल्ली की सभी 7 सीटों के साथ-साथ देश के 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली के चुनावी परिदृश्य की बात करें तो 2019 के लोकसभा चुनाव में 57 प्रतिशत के लगभग वोट के साथ दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी. उस चुनाव में कांग्रेस को 23 और आम आदमी पार्टी को 18 प्रतिशत के लगभग वोट तो मिले थे, लेकिन, दोनों पार्टियों के खाते में एक भी सीट नहीं आई थी.

2019 से काफी अलग है इस चुनाव का सियासी गणित

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप दोनों अलग-अलग लड़े थे. लेकिन, इस बार दोनों ही दल मिलकर दिल्ली में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 के चुनाव में मिले वोट प्रतिशत के आधार पर देखा जाए तो आप और कांग्रेस का वोट मिलाने के बावजूद भाजपा इनसे काफी आगे ही नजर आ रही है. इसके बावजूद पूरे देश की तरह भाजपा ने राजधानी दिल्ली में भी आक्रामक चुनाव प्रचार अभियान चलाया.

राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट पर भाजपा और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है. चुनाव से पहले ही ‘इंडिया’ गठबंधन के घटकों के बीच सीट को लेकर बनी सहमति के तहत आम आदमी पार्टी (आप) चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है. यह पहला लोकसभा चुनाव है जब ‘आप’ और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बीच TMC के खिलाफ विज्ञापन पर मचा बवाल, कोलकाता हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद BJP पहुंची सुप्रीम कोर्ट

इनके बीच हैं कांटे की टक्कर

‘आप’ ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार को, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा को, नयी दिल्ली से सोमनाथ भारती को और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को अपना प्रत्याशी बनाया है. भाजपा ने मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया है और वह राष्ट्रीय राजधानी में अकेले मौजूदा सांसद हैं, जिन्हें पार्टी ने फिर से चुनाव मैदान में उतारा है. भाजपा ने दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी को, नयी दिल्ली से बांसुरी स्वराज को, पूर्वी दिल्ली से हर्ष दीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को प्रत्याशी बनाया है.

Rohit Rai

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago