देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने कैग रिपोर्ट पर सुनवाई करने से किया इनकार

दिल्ली विधानसभा में कैग रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने की मांग वाली बीजेपी विधायकों की याचिका पर निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया है. जस्टिस सचिन दत्ता की बेंच ने कहा कि अप्रत्याशित देरी हुई है, लेकिन विधानसभा की कार्यवाही में हस्तक्षेप नहीं कर सकते है.

कोर्ट ने 16 जनवरी को फैसला सुरक्षित रखा

हाई कोर्ट ने 16 जनवरी को सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. मामले की सुनवाई के दौरान विधानसभा के स्पीकर और दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील ने याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखे जाने की कोई जरूरत नही है, वो भी तब जब विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले है. विधानसभा सचिवालय की ओर से कहा गया था कि विधानसभा का कार्यकाल फरवरी में खत्म हो रहा है. ऐसे में अभी सीएजी की रिपोर्ट पेश करने से कोई सार्थक जरूरत पूरी नही होगी.

याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कहा था कि दिल्ली सरकार अपनी गलती का फायदा उठा रही है. मुद्दा यह है कि कैग रिपोर्ट विधानसभा और जनता के लिए महत्वपूर्ण है. यह भी कहा था कि विपक्षी नेता विधानसभा सदस्य है और अगर सरकार को बच निकलने की इजाजत दी गई तो यह लोगों के साथ संविधान से धोखाधड़ी होगी. इससे पहले 16 दिसंबर को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने लंबित 14 सीएजी रिपोर्ट्स को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा था. उन्होंने दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी. ताकि लंबित रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जा सके. एलजी का कहना था कि रिपोर्ट को विधानसभा में समय पर पेश न करके दिल्ली सरकार अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करने में नाकामयाब रही.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने टीडीएस प्रणाली को खत्म करने की याचिका की खारिज, याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की मिली अनुमति

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

1 hour ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

8 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

8 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

9 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

9 hours ago