देश

प्रवासी भारतीयों को दोहरी नागरिकता की मांग वाली याचिका अदालत ने की खारिज, कहा— ये अधिकार संसद के पास

Dual Citizenship In Indian Constitution: प्रवासी भारतीयों को दोहरी नागरिकता देने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि यह मुद्दा संसद के अधिकार क्षेत्र में आता है. इस पर निर्णय लेना या निर्देश पारित करना अदालत का काम नहीं है.

दोहरी नागरिकता देने की मांग करते हुए प्रवासी लीगल सेल नामक संगठन ने याचिका दाखिल की थी. उसने कहा था कि मौजूदा भारतीय कानून के तहत कोई किसी दूसरे देश का पासपोर्ट रखता है तो उसकी भारतीय नागरिकता स्वत: ही समाप्त हो जाएगी. याचिकाकर्ता के वकील ने पीठ से कहा कि हाल ही में केंद्रीय विदेश मंत्री ने कहा था कि दोहरी नागरिकता एक बहस का मुद्दा है. इसपर पीठ ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 9 (किसी विदेशी राज्य की नागरिकता स्वेच्छा से प्राप्त करने वाले व्यक्ति का नागरिक न होना) तथा नागरिकता अधिनियम की धारा 9 (नागरिकता की समाप्ति) के कारण उसके हाथ बंधे हुए हैं. वस्तुत: यह निषेध है.

पीठ ने कहा कि हम संसद से इस पर निर्णय लेने के लिए नहीं कह सकते. उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा देखनी होगी..इसके व्यापक प्रभाव हैं. साथ ही कहा कि इस मुद्दे पर भारत की संसद विचार कर सकती है, कोई और नहीं. उसने कहा कि संसद सत्र में है। हमें यह मत बताइए कि ऐसा कोई तंत्र नहीं है, जहां आप सांसद के माध्यम से इस मुद्दे को नहीं उठा सकते. पीठ ने कहा कि मंत्री ने कहा है कि वे इस मामले से अवगत हैं, उन्हें निर्णय लेने दीजिए। उसने इसके साथ ही याचिकाकर्ता को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी और उसे खारिज कर दिया.

याचिका में कहा गया था कि दोहरी नागरिकता देने से भारत में निवेश, व्यापार, पर्यटन, परोपकारी गतिविधियों, शिक्षा और कला के लिए प्रवासी भारतीयों से काफी योगदान मिलेगा. पिछले साल अगस्त में याचिकाकर्ता संगठन ने भी इसी तरह की राहत की मांग करते हुए अधिकारियों को एक अभ्यावेदन लिखा था. याचिका में वैकल्पिक रूप से अधिकारियों को उक्त अभ्यावेदन पर विचार करने का निर्देश देने की मांग की गई थी.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

4 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

5 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

19 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

31 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

55 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

1 hour ago